Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

नरेंद्र मोदी ने यरुशलम में ऐतिहासिक नेसेट सेशन को संबोधित किया

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Benjamin Netanyahu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यरुशलम , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 13:04 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज यरूशलम में नेसेट के विशेष पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया। वे इज़राइल की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। नेसेट पहुँचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत नेसेट के अध्यक्ष, महामहिम श्री अमीर ओहाना द्वारा किया गया तथा उन्हें औपचारिक समारोहपूर्वक अभ्यर्थना प्रदान की गई।

इज़राइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेन्‍जामिन नेतन्याहू, विपक्ष के नेता महामहिम श्री यायर लापिद तथा अध्यक्ष ओहाना ने प्रधानमंत्री के संबोधन से पूर्व पूर्ण अधिवेशन में वक्तव्य दिए और भारत–इज़राइल संबंधों के प्रति सशक्त द्विदलीय समर्थन व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत विशेष सम्मान के लिए अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की। 

उन्होंने “स्पीकर ऑफ द नेसेट” पदक से सम्मानित किए जाने पर कृतज्ञता प्रकट की और इसे दोनों देशों की स्थायी मैत्री तथा साझा लोकतांत्रिक परंपराओं को समर्पित किया। भारत और इज़राइल के बीच सुदृढ़ मित्रतापूर्ण संबंधों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि दोनों देशों के लोगों के बीच प्राचीन सभ्यतागत संबंधों के साथ-साथ प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा और सामरिक अभिसरण पर आधारित एक सशक्त समकालीन साझेदारी भी विद्यमान है।

उन्होंने कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास, जल प्रबंधन, स्थिरता और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित जीवंत जन-से-जन संबंधों ने द्विपक्षीय संबंधों को ऊर्जावान दृष्टिकोण प्रदान किया है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और लोगों की द्विपक्षीय आवाजाही को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इज़राइल में भारतीय समुदाय तथा भारत में यहूदी प्रवासी समुदाय ने दोनों देशों की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दोनों देशों की आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की अडिग नीति का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने 7 अक्तूबर के आतंकवादी हमले पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि ऐसी क्रूरता का कोई औचित्य नहीं हो सकता। उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता में योगदान देने वाले सभी प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन की पेशकश की। इस संदर्भ में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित गज़ा शांति पहल के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन को रेखांकित किया।

बहुपक्षीय मंचों पर भारत और इज़राइल के बीच जारी सहयोग का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारत–मध्य पूर्व–यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) तथा I2U2 रूपरेखाओं के अंतर्गत दोनों देशों के बीच और गहन सहभागिता का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारत की विकास गाथा को रेखांकित किया और व्यापार, निवेश, अवसंरचना विकास, हरित विकास, स्टार्ट-अप, डिजिटल समाधान तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में अधिक द्विपक्षीय सहयोग का आह्वान किया, जिससे युवाओं की नवाचार क्षमता और सृजनशीलता को प्रोत्साहित किया जा सके।

द्विपक्षीय निवेश संधि के संपन्न होने पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने अप्रयुक्त व्यापारिक संभावनाओं को साकार करने के लिए एक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारत में इज़राइल के लिए गठित संसदीय मैत्री समूह का लाभ उठाते हुए दोनों जीवंत लोकतंत्रों के बीच अधिक संसदीय संवाद का आह्वान किया। 

दोनों सभ्यताओं के मूल्यों के बीच समानताओं को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ (समस्त विश्व एक परिवार है) और इज़राइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ (विश्व के उपचार का भाव) एक सामंजस्यपूर्ण समाज के प्रति साझा दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री ने नेसेट के सदस्यों को भारत–इज़राइल संबंधों में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया तथा आगामी पर्व ‘पुरिम’ के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Benjamin Netanyahu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD