Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गलत चश्मे के कारण राहुल गांधी को भारत का विकास दिखाई नहीं देता है : राजीव रंजन सिंह

Rajiv Ranjan Singh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 17:11 IST

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान भारत को बदनाम करने की साजिश रची और राहुल गांधी उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए थी। लेकिन, राहुल गांधी कभी सुधरने वाले नहीं हैं।

दिल्ली पुलिस द्वारा मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है।

अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की बातें सुनकर सचमुच हंसी आ जाती है।

आप बार-बार खुद को हास्यास्पद क्यों बना लेते हैं? देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। वे आपकी तरह हर मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी नहीं करते, बल्कि देश के हित में दृढ़ और ठोस निर्णय लेते हैं। यही कारण है कि आज देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लेकिन, राहुल गांधी को देश का विकास नहीं दिखाई देगा।

उन्होंने गलत चश्मा लगाया हुआ है। पीएम मोदी देशहित में समर्पित हैं और आप बेतुके बयान देते रहते हैं। अपने में सुधार लाइए, आपका भला होगा। हालांकि, आप मानने वाले नहीं हैं, आप आदत से लाचार हैं, पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एआई समिट को पूरी दुनिया ने सराहा। लेकिन, राहुल गांधी के इशारे पर वहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया।

राहुल गांधी ने पूरे विश्व के सामने भारत को बदनाम किया। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पूरे देश के सामने राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं ने जो किया है, वह देशद्रोह नहीं तो क्या है। देशद्रोह क्या होता है, देश का मान-सम्मान गिराना देशद्रोह होता है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए थी। लेकिन, नहीं मांगेंगे, क्योंकि आप कभी सुधरने वाले नहीं हैं।भगवान आपका भला करे।

 

Tags: Rajiv Ranjan Singh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD