Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

नैनीताल से उर्वशी रौतेला का खास जुड़ाव, यहां आने पर जरूर करती हैं ये काम

Urvashi Rautela, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 13:08 IST

मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हमेशा अपनी एक्टिंग और ग्लैमर के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। बॉलीवुड हो या साउथ सिनेमा, उन्होंने अपने स्टाइल, परफॉर्मेंस और एनर्जी से अलग पहचान बनाई है। उन्हें जितना एक्टिंग और डांस से प्यार है, उतना ही प्यार उन्हें ट्रैवलिंग से है। वह ट्रैवल करती रहती हैं। उनकी सबसे पसंदीदा जगह नैनीताल है।

इस जगह से उनका गहरा नाता भी है। उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तर प्रदेश के भरतपुर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें कला और अभिनय का शौक था। उन्होंने स्कूल और कॉलेज के समय से ही कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उनके परिवार ने हमेशा उनके उत्साह और जुनून को बढ़ावा दिया। उन्होंने अपनी शुरुआत मॉडलिंग से की, साथ ही कई विभिन्न ब्यूटी पेजेंट्स में भी हिस्सा लिया। 

2012 में उन्हें फेमिना मिस इंडिया एंटरटेनमेंट क्वीन का खिताब भी मिला। यह उनके करियर का पहला बड़ा मोड़ था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्मों में काम करना शुरू किया। उर्वशी ने कई बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने साल 2013 में 'सिंह साहब द ग्रेट' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 

इसके बाद 'सनम रे' (2016), 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' (2016), 'हेट स्टोरी 4' (2018), 'पागलपंती' (2019) और 'वर्जिन भानुप्रिया' (2020) जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने 'डाकू महाराज', 'सिंगल' और कई अन्य फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मों के गाने और स्टाइलिश अंदाज भी लोगों में खूब पसंद किए गए। फिल्मों के साथ-साथ उर्वशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

वह अपनी सफलता और अनुभव फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। नैनीताल को लेकर उन्होंने एक पोस्ट साझा किया था और इस जगह से अपने खास जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि नैनीताल उनके लिए सिर्फ छुट्टियों की जगह नहीं, बल्कि उनकी बचपन की यादों का हिस्सा है। यह उनका ननिहाल है। जब भी वह यहां आती हैं, तो झील में नाव की सवारी, तिब्बती बाजार और मालरोड की सैर जरूर करती हैं। इसके साथ ही, वह नैना देवी मंदिर भी जाती हैं।

 

Tags: Urvashi Rautela , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD