Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

पाकिस्तान को कुछ विदेशी ताकतें ड्रोनों के माध्यम से पंजाब में नशा और हथियार भेजने में कर रही हैं मदद: गुलाब चंद कटारिया

राज्यपाल पंजाब ने होशियारपुर में “नशे के खिलाफ पैदल यात्रा” का नेतृत्व किया

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Manish Tewari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 17:26 IST

पंजाब को नशा मुक्त करके फिर से “रंगला पंजाब” बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस अभियान को जन आंदोलन बनाना समय की मांग है। यह विचार पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने होशियारपुर में नशे के खिलाफ निकाली गई पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए रखे। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने आप में इतनी ताकत नहीं रखता कि वह भारत को नुकसान पहुंचा सके, लेकिन कुछ विदेशी ताकतें उसकी मदद करके ड्रोनों के माध्यम से नशे और हथियारों की सप्लाई कर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि दुश्मन पड़ोसी देश हमारी युवा पीढ़ी को कमजोर करने की साजिश रच रहा है, लेकिन हमारी बहादुर सुरक्षा फोर्स हर बार ऐसी कोशिशों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा एंटी-ड्रोन सिस्टम सहित कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सके। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब बहादुर योद्धाओं की धरती है और देश का भविष्य पंजाब की युवाओं से जुड़ा है।

“रंगला पंजाब” बनाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा मिशन है। इसलिए हमें मिलजुल कर काम करना होगा और इसकी शुरुआत खुद से करनी होगी। डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन से शुरू हुई नशा विरोधी पैदल यात्रा में विश्वविद्यालयों के उपकुलपति, स्कूलों और कॉलेजों के प्रमुख, एनजीओ, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा प्रमुख हस्तियां बड़ी संख्या में शामिल हुईं और नशा मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प लिया। 

यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरते हुए वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। राज्यपाल पंजाब ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि नशे के कारण सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए साझा कोशिश जरूरी है। 

उन्होंने लोगों से गुरु साहिबान और देश भक्तों के बलिदानों से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि जब हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर सकते हैं तो हम नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए एकजुट क्यों नहीं हो सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे पहले शिक्षा संस्थाओं को नशा मुक्त बनाना अनिवार्य है, क्योंकि युवाओं के सही रास्ते पर चलने से ही राज्य का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। 

पंजाब सरकार द्वारा “युद्ध नशे के विरुद्ध” चरणबद्ध अभियान चलाया जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए शिक्षा संस्थाओं, धार्मिक व सामाजिक संगठनों, पंचायतों और आम लोगों को मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी। समागम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशों से दूर रहने का संदेश दिया। 

विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारी संगठनों और कॉलेज प्रबंधक कमेटी द्वारा राज्यपाल का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सदस्य, विभागीय अधिकारी, एनजीओ और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Manish Tewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD