Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : संजय सेठ

Sanjay Seth, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रांची , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 16:40 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी पर कहा था कि पता नहीं अभी ये तो किसको गिरफ्तार किया होगा। बीस-बीस साल लोग जेल में रहकर छूट भी आते हैं।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए, इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन किसी बेगुनाह को गिरफ्तार न करें। जो 20 साल के बाद रिहा होकर आएं, बस इस चीज का ध्यान रखें। इमरान मसूद के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के खिलाफ बोलती है, विकास के खिलाफ बोलती है और जो देश के खिलाफ हैं, उनके साथ है। 

इमरान मसूद ने किस आधार पर बोला है, ये तो वे ही बेहतर बता सकते हैं। लेकिन, मैं एक चीज साफ कर देना चाहता हूं कि यह पीएम मोदी का भारत है। यहां देश के खिलाफ साजिश करोगे तो छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादी घटना के पीछे साजिश होती है, हमारी एजेंसी ट्रैक करती है और जांच के बाद ही गिरफ्तार किया जाता है, किसी को भी नहीं उठा लिया जाता है।

 देश के खिलाफ जो साजिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवादियों के मंसूबे विफल हुए हैं, तभी देश आतंकवाद मुक्त है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मार्च आते-आते नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। चतरा में एयर एम्बुलेंस क्रैश पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि एक दुखद हादसा तब हुआ, जब रेड बर्ड एविएशन की एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई। 

फ्लाइट ने साफ मौसम में उड़ान भरी थी, लेकिन भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने से हालात जल्दी ही खराब हो गए। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की थी, लेकिन जांच करने वाले यह पता कर रहे हैं कि क्रैश की वजह मौसम थी या कोई तकनीकी खराबी। उन्होंने कहा कि यह सब हमने महसूस किया कि मौसम खराब था। चतरा में एक प्लेन क्रैश हुआ। हादसे के पीछे कई संभावनाएं लोग तलाश रहे हैं, मौसम ने अचानक करवट ली थी, वह भी एक कारण हो सकता है।

 

Tags: Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD