Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोगों में डिजिटल जागरूकता जरुरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी अभियान को दिखाई हरी झंडी

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 12:57 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला प्रशासन एवं सेवा हिमालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी” अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए बताया कि लोगों में डिजिटल जागरूकता महत्वपूर्ण है। 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक डिजिटल साक्षरता एवं वित्तीय जागरूकता को पहुंचाना है ताकि आमजन आधुनिक तकनीक का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग कर सकें। उपायुक्त ने कहा कि आज के समय में डिजिटल शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। 

इस अभियान के माध्यम से जिला भर के लोगों को डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग, सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग सेवाओं की जानकारी तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा डिजिटल वैन के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग कर सकें।

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर डिजिटल शिक्षा प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

अभियान में सेवा हिमालय, पहाड़, होम एसोसिएशन, रोजीटेक व इरा सहित विभिन्न संस्थाएं योगदान देंगी। इस अवसर पर सचिव हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मनुज शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD