Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीसीटी, सीजीसी लांडरां, मोहाली ने ‘पहल – आइडियाथॉन फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर’ का आयोजन किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 22 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 17:10 IST

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी), सीजीसी लांडरां के बॉयोटेक्नोलॉजी के डिपार्टमेंट ने पंजाब स्टेट कॉउंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (पीएससीएसटी) के एनवायरनमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत ‘पहल – आइडियाथॉन फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरनमेंट, फारेस्ट और और क्लाइमेट चेंज के सहयोग से आयोजित किया गया। इंजीनियर प्रीतपाल सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पीएससीएसटी चंडीगढ़ ने चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 

उनके साथ गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में डॉ. के. एस. बाथ, जॉइंट डायरेक्टर, साइंस एंड एनवायरनमेंट आउटरीच डीवीज़न, पीएससीएसटी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर तथा डॉ. पलकी साहिब कौर, डायरेक्टर - प्रिंसिपल, सीसीटी, सीजीसी लांडरां सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।आइडियाथॉन में पंजाब भर के विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करने वाली 100 से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

इनमें से 28 टीमों को कठोर दो-लेवल स्क्रीनिंग प्रोसेस के बाद शॉर्टलिस्ट किया गया, ताकि वे गंभीर एनवायर्नमेंटल चैलेंजेज का समाधान प्रस्तुत करने वाले अपने इनोवेटिव और सस्टेनेबल विचारों को प्रस्तुत कर सकें। उनके विचारों का मूल्यांकन अकादमिक और इंडस्ट्री फील्ड के प्रतिष्ठित पैनल ऑफ़ जूरी द्वारा किया गया, जिनमें  विनीत अरोड़ा, एमडी एवं फाउंडर, नोविक लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड, कुलविंदर सिंह, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एवॉक्स ग्रुप, अनिल अग्रवाल, सीओओ, एंड स्विफ्ट लैबोरेटरीज़ लिमिटेड, आलोक, एचआर हेड, नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मिस मनमीत माथुर, एसोसिएट डायरेक्टर, रिसर्च एंड हेल्थ कंसल्टेंसी कंपनी तथा अंकुश गवरी, मैनेजर (आईपी एवं टेक्नोलॉजी ट्रांसफर), इंडोवेशन सेंटर चंडीगढ़, एआइसीटीइ (एमओई) शामिल थे। 

समापन समारोह के दौरान अंकुश गवरी ने ‘युक्टि पोर्टल पर एक ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किया और विचारों को किस प्रकार आगे बढ़ाकर विस्तारित किया जा सकता है, इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अंतिम समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा कुल ₹1,30,000/- तक की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विजेताओं की केटेगरी में ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक को कम करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ ‘ केटेगरी में विजेता रहे, टीम सिंचित, सीइसी - सीजीसी लांडरां के दीपांशु ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया। 

आईएसएफ कॉलेज, मोगा की डॉल्वी द्वारा प्रस्तुत ‘प्रोजेक्ट पर्सनल रिफिल कार्ड सिस्टम’ ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सीजीसी लांडरां के राइज़ डिपार्टमेंट की सोनिया जिंदल ने अपने प्रोजेक्ट ‘एफएबीइट’ (फैबइट) के लिए तीसरा स्थान प्राप्त किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रोपड़ की ट्विंकल ने अपनी नवाचार पहल ‘पराली टू पैकेजिंग’ के लिए सांत्वना पुरस्कार जीता। 

‘कचरा कम करें और ऊर्जा बचाएँ’  केटेगरी में विजेताओं में सीसीटी, सीजीसी लांडरां की टीम मेरिटैग शामिल रही, जिसने अपने फ्लोरल वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए पहला पुरस्कार प्राप्त किया। माता गुजरी कॉलेज, श्री फतेहगढ़ साहिब की जशनप्रीत और गुरजोत कौर ने ‘सस्टेनेबल वाशिंग मशीन्स विद बॉयोफिलटर टेक्नोलोजी’ के आईडिया प्रस्तुत कर दूसरा स्थान हासिल किया। 

दीपांशी शर्मा ने अपने इनोवेटिव पैकेजिंग आईडिया ‘मायको-मैजिंग’ के लिए तीसरा पुरस्कार जीता। सीसीटी, सीजीसी लांडरां की नवजोत कौर ने अपने प्रोजेक्ट ‘सस्टेनेबल पीएजेएलेक्ट्रिक एनर्जी फ्रॉम वीट स्ट्रॉ’ के लिए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। जूरी मेंबर्स ने पार्टिसिपेंट्स द्वारा प्रस्तुत आईडियाज़ की ओरिजिनालिटी, फीज़ीबिलिटी और एनवायर्नमेंटल इम्पैक्ट की सराहना की। 

‘पहल’ आइडियाथॉन ने स्टूडेंट्स को अपनी क्रिएटिविटी तथा सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए कमिटमेंट, एंटरप्रेंयूर्शिप और इन्नोवेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त और गतिशील मंच प्रदान किया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD