Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

टी20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया पर ओमान की जीत का दावा फुस्स, 62 गेंद पहले 9 विकेट से हारी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Mitchell Marsh, Adam Zampa, Australia, Oman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैंडी , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 11:40 IST

टी20 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 62 गेंद पहले 9 विकेट से हरा दिया। 105 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 105 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत की।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 93 रन की साझेदारी की। हेड 19 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेल शकील अहमद की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने 6 गेंदों पर 2 चौके लगाते हुए नाबाद 12 रन बनाए। कप्तान मिशेल मार्श ने अर्धशतक लगाया। 

मार्श 33 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता।  इससे पहले ओमान की टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने बिखर गई। शून्य के स्कोर पर पहला विकेट खोने वाली ओमान ने लगातार विकेट खोए और पूरी टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई।

ओमान के लिए वसीम अली शीर्ष स्कोरर रहे। वसीम ने 33 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान जतिंदर सिंह ने 17, हम्माद मिर्जा ने 16 और करण सोनावाले ने 12 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दो अंक में प्रवेश नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा एक बार फिर श्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरे।

दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 3.2 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में प्रभावहीन रहे ग्लेन मैक्सवेल ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्कस स्टॉयनिस और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिए। एडम जांपा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह जीत विश्व कप में उसके सफर की समाप्ति के साथ आई है। 

2021 की चैंपियन टीम ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारकर सुपर-8 से बाहर हो चुकी है। ओमान का विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम अपने सभी 4 मैच हारी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले ओमान के कप्तान ने जीत का दावा किया था, जो संभावना के मुताबिक गलत साबित हुआ। इस मैच के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज समाप्त हो गया। 21 फरवरी से सुपर-8 के मैच खेले जाएंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Mitchell Marsh , Adam Zampa , Australia , Oman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD