Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत के कंधों पर ग्लोबल साउथ की जिम्मेदारी : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Education Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 17:52 IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सौ साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर पत्रकारों से बात की और कहा कि भारत के कंधों पर ग्लोबल साउथ की जिम्मेदारी है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "1926 में स्थापित हुए श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। 

पिछले 25 सालों से यहां एक प्रसिद्ध स्कूल चल रहा है। ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशन (जीबीओ) पढ़ाने के लिए एक अच्छा सेंटर चल रहा है। भारत की नई पीढ़ी को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विकसित भारत लक्ष्य तक पहुंचना है, जिसके लिए यंग और इनोवेटिव लीडरशिप चाहिए। अभी देश में एआई समिट हुआ है, जिसमें हमारे देश की अतुलनीय नवोन्मेषी क्षमता सामने आई है। 

इस क्षमता को ऊंचाई तक ले जाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सही ढंग से लागू करना पड़ेगा।" धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि एसआरसीसी और जीबीओ जैसे कोर्स लीडरशिप पोजीशन पर रहेंगे। जीबीओ को मास्टर्स की डिग्री दी जानी चाहिए, जिस पर बात हुई है, और जल्द मिलने की उम्मीद करता हूं। मीडिया के एक सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत ने ग्लोबल साउथ की जिम्मेदारी ले ली है। 

विश्व के जरूरतमंद देशों की क्षमता बढ़ाने और जरूरतें पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिम्मेदारी ली है। इसे लेकर एआई इम्पैक्ट समिट हो रहा है। विश्व के मेजर एआई प्लेयर के साथ भारत के दो प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी में कंधे से कंधा मिला रहे हैं। ये हैं 'सर्वम एआई' और 'भारत-जेन' एआई। 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एक को मद्रास आईआईटी और दूसरे को आईआईटी बॉम्बे के सिस्टम और भारत सरकार के सहयोग से तैयार किया गया है। भारत में अभी तक हम एआई उपभोक्ता थे, धीरे-धीरे हम सॉवरेन एआई की तरफ बढ़ेंगे। उन्होंने लोगों से भारत के दोनों एआई का उपयोग करने की अपील की है ताकि अपने देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Education Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD