Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ेगा बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव : किशोरी लाल

विधायक ने कहा- मेलों से मिलता है सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 15:21 IST

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन वीरवार को श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अपने संबोधन में विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि मेले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के ठोस प्रयास किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि भगवान शिव की पावन भूमि बैजनाथ में आयोजित यह प्राचीन उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। इसकी गरिमा और परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि  इंदिरा गांधी स्टेडियम में दूसरी बार मेले का आयोजन में किया गया जो पूरी तरह सफल रहा। बेहतर व्यवस्थाओं, सुसंगठित कार्यक्रमों और जन सहभागिता ने महोत्सव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने मेला समिति, प्रशासन और स्थानीय जनता को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

विधायक ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार जनहित के अनेक सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने पारंपरिक संगीत, नृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

इस अवसर पर विधायक ने उत्सव की स्मारिका और कैलेंडर का विधिवत विमोचन भी किया। इससे पूर्व मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, संगठनों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

समापन समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व एससी सेल उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस युवा महासचिव रविंद्र राव, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा, तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, तहसीलदार मुल्थान हरीश ठाकुर, बीएमओ बैजनाथ दिलावर दियोल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राहुल धीमान, लोक निर्माण विभाग के अजय सूद, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग मनोज कुमार, बीडीओ बैजनाथ सुमन कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD