छात्रों को औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करने के उद्देश्य से, सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली ने कैपजेमिनी के सहयोग से कैंपस में 'कोडएक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया। यह केंद्र पारंपरिक कंप्यूटर लैब से अलग एक पेशेवर माहौल प्रदान करेगा जहाँ छात्र वास्तविक कामकाजी दुनिया की चुनौतियों का सामना करना सीखेंगे।
कोडएक्सपीरियंस सेंटर में सहयोगी कोडिंग क्षेत्र , चर्चा पॉड्स, संरचित विकास इकाइयां और एकीकृत डिजिटल सिस्टम शामिल हैं। एक समय में 500 से अधिक छात्रों की भागीदारी के लिए तैयार यह केंद्र क्षेत्र के सबसे बड़े उद्योग-एकीकृत शिक्षण स्थानों में से एक है।
उद्घाटन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ‘फादर ऑफ एजुकेशन’ पुरस्कार से सम्मानित यूनिवर्सिटी के फाउंडर चांसलर रशपाल सिंह धालीवाल , मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुशील पराशर उपस्थित थे। जबकि कैपजेमिनी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों में समीर शाह , आशीष मिनोचा, पुनीत कुमरा , अर्ली करियर और सुमन भट्टाचार्य शामिल थे।
इस अवसर पर एमडी अर्श धालीवाल ने कहा कि यह केंद्र कैंपस के भीतर एक ऐसा तकनीकी मॉडल वातावरण तैयार करता है जो वास्तविक औद्योगिक कार्य-संस्कृति को दर्शाता है। उच्च शिक्षा को समय के साथ बदलना चाहिए ताकि छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान ही औद्योगिक उम्मीदों को समझ सकें। यह केवल एक लैब नहीं बल्कि एक गतिशील शिक्षण वातावरण है जहाँ छात्र लाइव प्रोजेक्ट सिमुलेशन पर काम करेंगे।
डॉ. सुशील पराशर ने कहा कि यह पहल सीजीसी यूनिवर्सिटी को भारत का पहला इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड लर्निंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह केंद्र सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, फुल-स्टैक डेवलपमेंट, क्लाउड प्लेटफॉर्म और डेटा-आधारित प्रणालियों में छात्रों की भागीदारी का समर्थन करेगा।