Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' को मिला बॉलीवुड का साथ, विद्या बालन और भाग्यश्री ने फिल्म को बताया 'राष्ट्र का गौरव'

Riteish Deshmukh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Raja Shivaji
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 13:12 IST

हर वर्ष 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। महाराष्ट्र में यह दिन शिवजयंती के नाम से जाना जाता है, और पूरे राज्य में धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है। इस खास मौके पर अभिनेत्री भाग्यश्री और विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने आगामी फिल्म 'राजाशिवाजी' का पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 

उन्होंने लिखा, "जब अंधकार प्रकाश की आस में था, तब एक ऊंची ज्वाला उठी और इतिहास रुक गया था। एक युवा योद्धा ने उसे फिर से लिखने का साहस किया जब देश सम्मान की तलाश में था। एक बेटे ने कसम खाई और स्वराज्य की नींव रखी गई थी।" उन्होंने आगे लिखा, "शिवजयंती के पावन अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाते हुए जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म्स कंपनी ने 'राजा शिवाजी' का पहला पोस्टर जारी किया। 

हमारा राजा। हमारा गर्व। हमारी विरासत। निर्देशक रितेश विलासराव देशमुख हमारे राजा की कहानी को एक भव्य सिनेमा अनुभव में जीवंत कर रहे हैं। 'राजा शिवाजी' 1 मई से सिनेमाघरों में। जय शिवराय।" यह फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होगी और कई भाषाओं में डब की जाएगी। रितेश देशमुख इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाली है। 

फिल्म की कहानी युवा शिवाजी भोंसले के संघर्ष और स्वराज्य की स्थापना पर केंद्रित है। फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। जेनेलिया फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रही है।

फिल्म को मराठी, हिंदी समेत अन्य भाषाओं में 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब देखना होगा कि फिल्म दर्शकों के बीच कैसा प्रदर्शन करती है और बॉक्स ऑफिस में कितना कमाल दिखा पाती है।

 

Tags: Riteish Deshmukh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Raja Shivaji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD