Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 'वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर' का उद्घाटन किया

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Waves Creators Corner, India AI Impact Summit 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 11:19 IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का उद्घाटन किया। एक पूर्णतः क्रियाशील, व्यावहारिक नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में परिकल्पित, यह पवेलियन एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) इकोसिस्टम के भीतर एआई के परिवर्तनकारी इस्‍तेमाल को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया। 

यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि उद्घाटन समारोह के दौरान, वैष्‍णव ने इस बात पर जोर दिया कि वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर मंत्रालय की प्रमुख पहलों, जैसे कि वेवएक्स, वेव्स बाजार और क्रिएट इन इंडिया चैलेंज का एक रणनीतिक विस्तार है। वैष्णव ने पवेलियन का विस्तृत दौरा किया और वेवएक्स स्टार्टअप समूह के उभरते उद्यमियों और एडोब, नेटफ्लिक्स, सोनी और अमेजन जैसी वैश्विक संस्थाओं के वरिष्ठ नेतृत्व से बातचीत की।

मंत्रालय ने बताया कि इस पैवेलियन में अत्याधुनिक एआई अनुभव प्रदर्शित किए गए, जिनमें रीयल-टाइम गेम डेवलपमेंट और प्रॉम्प्ट-टू-सिनेमा लाइव स्टूडियो से लेकर एडब्ल्यूएस और भारतजेन द्वारा विकसित एजेंटिक एआई-संचालित न्यूज रूम शामिल थे, जो स्वचालित संपादकीय कार्यप्रवाह को सक्षम बनाते हैं। 

नवाचारों में सर्वम की रीयल-टाइम वॉयस क्लोनिंग और बहुभाषी बातचीत के लिए इंडस चैट ऐप, एनएफडीसी द्वारा क्यूरेट की गई 270-डिग्री एआई फिल्म स्क्रीनिंग, सोनी रिसर्च इंडिया की चेहरे और आवाज को फिर से उम्र देने वाली तकनीक और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल की डीएसएलआर या आईफोन का उपयोग करके मार्कर-लेस मोशन कैप्चर तकनीक शामिल थी।

मंत्रालय के मुताबिक,यह प्लेटफॉर्म शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक हस्तियों द्वारा आयोजित विशेषज्ञ संवाद, फिल्म मेकर मास्टरक्लास और तकनीकी सत्रों की मेजबानी करना जारी रखेगा। इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा था कि भारत आने वाले समय में हेल्थकेयर में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिससे पूरे सेक्टर में काम करने के तरीके में बदलाव आएगा।

समिट में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से एआई का उपयोग बढ़ रहा है। भारत आने वाले समय में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिसमें दुनिया को दिखाया जाएगा कि कैसे एआई का उपयोग करके पूरे हेल्थकेयर इकोसिस्टम को बदला जा सकता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण पर केंद्रित है और समिट में हमारा फोकस है कि कैसे एआई को बड़ी आबादी के फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Waves Creators Corner , India AI Impact Summit 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD