Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र में स्मारिका विक्रय केन्द्र का उद्घाटन

Dr Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, Souvenir Shop
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 17:10 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के माननीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आज डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र (डीएआईसी), नई दिल्ली में स्थापित नव स्मारिका-विक्रय केन्द्र का उद्घाटन किया। यह पहल सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन, सृजनात्मक उद्यमिता के प्रोत्साहन तथा शिल्पकार समुदाय को संस्थागत सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का प्रारम्भ केन्द्र परिसर में स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 18 फुट ऊँची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। यह प्रतिमा प्रख्यात शिल्पकार राम वी. सुतार द्वारा निर्मित है। माननीय मंत्री ने डॉ. अम्बेडकर के समता, न्याय एवं बौद्धिक जागरण के विचारों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि उपरान्त स्मारिका विक्रय केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। माननीय मंत्री ने केन्द्र का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित सामग्री के विषय में जानकारी प्राप्त की। 

केन्द्र में डॉ. अम्बेडकर के जीवन, कृतित्व एवं संवैधानिक मूल्यों से संबंधित प्रकाशन, स्मृति-चिह्न, हस्तनिर्मित उत्पाद तथा सांस्कृतिक प्रेरणा से निर्मित वस्तुएँ उपलब्ध कराई गई हैं। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने भारत की विविध कलात्मक परम्पराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें शिल्पकारों एवं सृजनशील समुदायों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर उत्पन्न करती हैं तथा समावेशी विकास एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक (डीएएनएम) के अधिकारी, विद्वान, शोधार्थी एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उच्च अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसमें उपस्थित अतिथियों ने आपसी संवाद किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

Tags: Dr Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , Souvenir Shop

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD