Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भारत-ब्रिटेन अपतटीय पवन ऊर्जा कार्यबल आरंभ

प्रल्हाद जोशी ने इसे स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को गति देने वाला 'विश्वासबल' बताया

Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 17:02 IST

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री श्री डेविड लैमी और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सुश्री लिंडी कैमरून की उपस्थिति में भारत-ब्रिटेन अपतटीय पवन ऊर्जा कार्यबल शुभारंभ होने के अवसर पर अपने संबोधन में कार्यबल को "ट्रस्टफोर्स"-विश्‍वासबल बताया। 

उन्‍होंने कहा कि यह इस विश्‍वास को दर्शाता है कि भारत और ब्रिटेन वास्तविक कार्यान्वयन चुनौतियों के समाधान के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कार्यबल का आह्वान किया कि वह समयबद्ध कार्य, मापन योग्य लक्ष्य और स्पष्ट प्रगति से वैश्विक अनुभवों को भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप समाधानों में परिवर्तित करे। 

भारत-ब्रिटेन अपतटीय पवन ऊर्जा कार्यबल को प्रतीकात्मक मंच के बजाय कार्यशील तंत्र बताते हुए  श्री जोशी ने कहा कि इसे विजन 2035 और चौथे ऊर्जा संवाद के तहत भारत के अपतटीय पवन ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए रणनीतिक नेतृत्व और समन्वय प्रदान करने हेतु गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अपतटीय पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने और सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने में वैश्विक रूप से अग्रणी रहा है, वहीं भारत व्यापक क्षमता, दीर्घकालिक मांग और तेजी से विकसित हो रहे स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र स्‍थापन में लगा है। 

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने सहयोग के तीन व्यावहारिक स्तंभों की रूपरेखा प्रस्तुत की: जिनमें परिष्कृत समुद्री तल पट्टे और विश्वसनीय राजस्व-अवश्यंभाविता तंत्र सहित पारिस्थितिकी तंत्र नियोजन और बाजार डिजाइन, बंदरगाह आधुनिकीकरण, स्थानीय विनिर्माण और विशेष पोत सहित बुनियादी ढांचा और आपूर्ति श्रृंखलाएं तथा मिश्रित वित्त संरचनाओं और दीर्घकालिक संस्थागत पूंजी जुटाने के माध्यम से वित्तपोषण और जोखिम न्यूनीकरण शामिल है।

उन्‍होंने जोर देकर कहा कि भारत के विद्युत ऊर्जा परिवर्तन के अगले चरण में विश्वसनीयता, ग्रिड स्थिरता, औद्योगिक क्षमता और ऊर्जा सुरक्षा सुदृढ़ बनाना आवश्यक है, जिसमें अपतटीय पवन ऊर्जा की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने कहा कि गुजरात और तमिलनाडु के तटों के पास अपतटीय पवन ऊर्जा क्षेत्रों की पहचान की गई है। 

साथ ही प्रारंभिक परियोजनाओं के लिए ग्रिड योजना तथा राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान द्वारा आवश्यक अध्ययन एवं सर्वेक्षण किए गए हैं। श्री जोशी ने कहा कि प्रारंभिक परियोजनाओं के लिए, सरकार ने 7,453 करोड़ रुपये (लगभग 710 मिलियन पाउंड) के कुल परिव्यय से व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना आरंभ की है। 

उन्‍होंने कहा कि अपतटीय पवन ऊर्जा वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन के सबसे जटिल क्षेत्रों में एक है, जिसके लिए विशेष बंदरगाह अवसंरचना, समुद्री प्रचालन तंत्र, सुदृढ़ सीबेड लीजिंग फ्रेमवर्क (कानूनी और प्रशासनिक ढांचा जो समुद्र के तल को अपतटीय पवन ऊर्जा,खनिज खनन या बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पट्टे पर देने के नियम तय करता है), स्पष्ट जोखिम आवंटन(जोखिम उस पार्टी को सौंपना जो उसे सबसे अच्छी तरह प्रबंधित या नियंत्रित कर सकती है, जिससे विवाद कम हों और लागत दक्षता बढे) तथा विश्‍वसनीय वाणिज्यिक संरचनाओं की आवश्यकता होती है।

श्री जोशी ने अपतटीय पवन ऊर्जा और भारत की हरित हाइड्रोजन महत्वाकांक्षाओं के बीच तालमेल को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय ब्रेकथ्रू एजेंडा (2030 तक हरित प्रौद्योगिकियों को विश्व स्तर पर सबसे सस्ता और आकर्षक विकल्प बनाने) के तहत हाइड्रोजन ब्रेकथ्रू लक्ष्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी मानक हासिल कर चुका है। 

उन्होंने कहा कि हरित हाइड्रोजन की कीमतें ऐतिहासिक रूप से गिरकर 279 रुपये प्रति किलोग्राम (लगभग £2.65 प्रति किलोग्राम) और हरित अमोनिया की कीमतें 49.75 रुपये प्रति किलोग्राम (लगभग £0.47 प्रति किलोग्राम) पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि अपतटीय पवन ऊर्जा उभरते तटीय औद्योगिक और हरित हाइड्रोजन समूहों को उच्च गुणवत्ता वाली नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान कर सकती है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत होगी।

श्री जोशी ने कहा कि भारत ने स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन योजना व्यापक रूप से क्रियान्वित की है। उन्होंने बताया कि भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन ऊर्जा स्थापन क्षमता 272 गीगावाट से अधिक हो गई है, जिसमें 141 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा और 55 गीगावाट पवन ऊर्जा शामिल है।  वर्तमान वित्त वर्ष में ही भारत ने 35 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा और 4.61 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी है।

श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि उद्देश्य स्पष्टता और साझा प्रतिबद्धता द्वारा, अपतटीय पवन ऊर्जा भारत के स्वच्छ, विश्वसनीय और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य का मजबूत स्तंभ और विजन 2035 के तहत भारत-ब्रिटेन सहयोग का प्रमुख उदाहरण बन सकती है।

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD