Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में दूरसंचार को भारत की एआई क्रांति की नींव बताया

दूरसंचार अवसंरचना भारत के एआई विकास को मजबूती देगाः डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

Dr Chandra Shekhar Pemmasani, Dr Pemmasani Chandra Sekhar, Chandra S Pemmasani, Bharatiya Janata Party, BJP, India AI Impact Summit 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 12:09 IST

केन्द्रीय संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने इस बात पर बल दिया कि दूरसंचार अवसंरचना भारत के एआई इको-सिस्टम की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी कोई विलासिता नहीं है, बल्कि यह संप्रभुता है। मंत्री महोदय ने रेखांकित किया कि समावेशी डिजिटल कनेक्टिविटी भारत के प्रौद्योगिकीय नेतृत्व और डिजिटल सशक्तिकरण के केन्द्र में है।

भारत मंडपम में आयोजति ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान दूरसंचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित एक सत्र में मुख्य भाषण देते हुए डॉ. पेम्मासानी ने भारत की तीव्र दूरसंचार प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 2014 में 6 करोड़ से बढ़कर 2025 में 100 करोड़ हो गई है, जबकि औसत मासिक मोबाइल डेटा खपत अब प्रति उपयोगकर्ता 24 जीबी से अधिक हो गई है। 

फाइबर बिछाने का विस्तार 42 लाख रूट किलोमीटर से अधिक हो चुका है और भारत ने विश्व स्तर पर सबसे तेज़ 5जी रोलआउट में से एक को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि भारतनेट जैसी अंतिम छोर कनेक्टिविटी पहलों में निरंतर निवेश से यह सुनिश्चित हो रहा है कि एआई-सक्षम सेवाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचें, जिससे उभरती प्रौद्योगिकियों तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण हो रहा है।

मंत्री महोदय ने आगे कहा कि भारत अब कनेक्टिविटी विस्तार से क्षमता संवर्धन की ओर अग्रसर है, जिसमें उच्च क्षमता वाले फाइबर बैकहॉल, कम विलंबता वाले अनुप्रयोगों के लिए एज कंप्यूटिंग, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार और किफायती पहुंच पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्टार्टअप और उद्यम नवाचार कर सकें। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में एआई को अपनाने की गति तेज हो रही है और बड़ी संख्या में बड़े उद्यम सक्रिय उत्पादन परिवेशों में एआई का उपयोग कर रहे हैं। विश्वास और सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने मजबूत दूरसंचार सुरक्षा ढांचे, 1,200 से अधिक संस्थानों को जोड़ने वाले एआई-सक्षम डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म, एएसटीआर टूल (जिसने 86 लाख से अधिक फर्जी सिम कार्डों की पहचान कर उन्हें बंद किया है) और वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर) (जिसने 1,400 करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रोका है) का उल्लेख किया।

 उन्होंने कहा कि एआई-संचालित स्पैम पहचान और धोखाधड़ी रोकथाम प्रणालियां सक्रिय रूप से नागरिकों की सुरक्षा कर रही हैं और डिजिटल विश्वास को मजबूत कर रही हैं। भारत की वैश्विक स्थिति का संदर्भ देते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि भारत दुनिया के शीर्ष एआई इकोसिस्टम्स में से एक है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार है। 

उन्होंने ‘इंडियाएआई मिशन’ के तहत आवंटन और सेमीकंडक्टर विनिर्माण में महत्वपूर्ण निवेश को आत्मनिर्भर और नवाचार-संचालित डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने की सरकार की दीर्घकालिक रणनीति के हिस्से के रूप में उजागर किया। अपने संबोधन का समापन करते हुए डॉ. पेम्मासानी ने कहा कि दूरसंचार अब केवल कॉल जोड़ने करने के बारे में नहीं है, बल्कि अवसरों को जोड़ने के बारे में है। 

उन्होंने एक समावेशी, सुरक्षित और एआई-तैयार डिजिटल भविष्य के निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस सत्र का आयोजन दूरसंचार विभाग  द्वारा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया।

 

Tags: Dr Chandra Shekhar Pemmasani , Dr Pemmasani Chandra Sekhar , Chandra S Pemmasani , Bharatiya Janata Party , BJP , India AI Impact Summit 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD