Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लालदुहोमा ने त्लावंग नदी पर ‘फेथ ब्रिज’ का उद्घाटन किया

Lalduhoma, Aizawl, Mizoram, Chief Minister of Mizoram, Zoram Nationalist Party, Zoram Peoples Movement
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आइजोल , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 11:26 IST

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मंगलवार को त्लावंग नदी पर बने लेंगटेकाई पुल का उद्घाटन किया। यह रणनीतिक महत्व का ढांचा त्रिपुरा और पड़ोसी बांग्लादेश के साथ संपर्क मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 43.83 करोड़ रुपये की सहायता से बने इस पुल को आधिकारिक तौर पर ‘फेथ ब्रिज’ नाम दिया गया है। 

100 मीटर लंबा, 7.5 मीटर चौड़ा और दोनों ओर 1.5 मीटर फुटपाथ से सुसज्जित यह पुल 385 मीट्रिक टन तक भार वहन करने में सक्षम है, जिससे राज्य के पश्चिमी हिस्से में यातायात सुरक्षा और क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर 2024 में पुल लॉन्चिंग के दौरान पुली फेल होने से कार्य में देरी हुई थी। 

महीनों की तकनीकी तैयारी के बाद अप्रैल 2025 में दोबारा प्रयास किया गया और संरचना सफलतापूर्वक स्थापित की गई। सितंबर 2025 तक एप्रोच रोड सहित सभी फिनिशिंग कार्य पूरे कर लिए गए, जिसके बाद अब इसका औपचारिक उद्घाटन संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह पुल पुराने बेली ब्रिज की जगह लेता है, जिसकी भार क्षमता सीमित थी और जो बार-बार क्षतिग्रस्त होता था। 

नया पुल भार प्रतिबंध और वाहनों को खाली कराने जैसी समस्याओं को समाप्त करेगा, जिससे निर्बाध और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह पुल लगभग 85,000 आबादी और 90 गांवों वाले ममित जिले के लिए अहम कॉरिडोर का काम करेगा। कृषि संभावनाओं, विशेषकर ‘चीफ मिनिस्टर रबर मिशन’ के तहत रबर उत्पादन, को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। 

यह मार्ग त्रिपुरा और बांग्लादेश से संपर्क के साथ-साथ लेंगपुई हवाईअड्डे और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मिजोरम जैसे संस्थानों तक पहुंच को भी आसान बनाएगा। साथ ही, स्थानीय रूप से महत्वपूर्ण लंगकैह नदी की रेत के परिवहन में भी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मिजोरम की सड़क घनत्व (करीब 46.37 किमी प्रति 100 वर्ग किमी) राष्ट्रीय औसत से काफी कम है, इसलिए बुनियादी ढांचे का तेज विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। 

उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया। निर्माण के दौरान गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए साइट पर लैब स्थापित कर सामग्री की निरंतर जांच की गई। पुल के स्टील घटक राउरकेला में तैयार कर यहां असेंबल किए गए, जबकि हैंगर सिस्टम के लिए थाईलैंड में निर्मित विशेष कार्बन स्टील टेंशन रॉड का उपयोग हुआ। 

समापन पर व्यापक लोड टेस्टिंग में सभी श्रेणी के वाहनों के लिए पुल को सुरक्षित पाया गया। पहाड़ी राज्य मिजोरम की सीमाएं असम, त्रिपुरा और मणिपुर के साथ-साथ बांग्लादेश और म्यांमार से लगती हैं। ऐसे में लेंगटेकाई ‘फेथ ब्रिज’ को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Tags: Lalduhoma , Aizawl , Mizoram , Chief Minister of Mizoram , Zoram Nationalist Party , Zoram Peoples Movement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD