Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक

पुष्कर सिंह धामी बोले-भाजपा सत्ता नहीं, राष्ट्र निर्माण का माध्यम

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 17:55 IST

देहरादून में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "आज पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रदेश से लेकर मंडल स्तर, बूथों और शक्ति केंद्रों तक के जो पार्टी पदाधिकारी हैं, उन सभी का प्रशिक्षण हुआ। 

हमारी पार्टी किस हिसाब से काम करती है, उस पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए-नए इतिहास रचे जा रहे हैं और विकास के नए-नए कार्य हो रहे हैं। हमारी पार्टी की जो वैचारिक सोच रही है, उसके तहत हमारे प्रशिक्षण के अभियान चलते रहते हैं। उन्हीं अभियानों के तहत मंगलवार को पूरे प्रदेश की कार्यशाला आयोजित की गई।"

उन्होंने बताया, "इन कार्यशालाओं के माध्यम से अब जिलों से लेकर मंडल स्तर तक इस प्रकार के कार्यक्रम होंगे। हमारी पार्टी के जो प्रशिक्षित और वरिष्ठ लोग हैं, जिनका संगठन में लंबा प्रशिक्षण अनुभव रहा है, वे सभी इन कार्यशालाओं में हिस्सा लेंगे। वे कार्यकर्ताओं तक अपनी बात को पहुंचाएंगे, जिससे हमारे कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर समाज के लिए और अच्छा काम करें और प्रतिबद्धता के साथ काम करें।"

सीएम धामी ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बताया, "चारधाम यात्रा हमेशा हमारे लिए एक प्रमुख यात्रा रही है। यह लाइफलाइन है, उसको ध्यान में रखकर सारी तैयारी होती है। जैसे ही 2025 की चारधाम यात्रा संपन्न हुई थी, उसके बाद ही हमने अगली यात्रा की तैयारी शुरू कर दी थी। अब सभी कपाट खुलने की तिथियां भी आ गई हैं, जिसको लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं। 

पिछले वर्षों के अनुभव लेकर 2026 की यात्रा और अच्छी, सुखद और ऐतिहासिक हो। सबसे बड़ी हमारी प्राथमिकता है कि यात्रा सभी के लिए सुरक्षित हो। सभी हितधारकों के साथ बात करके यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।" मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों को धरातल पर उतारते हुए हम विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित विभिन्न संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।" एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "देहरादून में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित और परिणामोन्मुखी बनाने पर मंथन किया।"

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD