Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Rashid Khan, Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 17:57 IST

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद ने टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। राशिद ने यूएई की पारी के 16वें ओवर में मुहम्मद अरफान को आउट करके टी20 में अपना 700वां विकेट हासिल किया। 

अरफान ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की लेकिन चूक गए और हिट विकेट हो गए। राशिद ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपना 698वां और 699वां विकेट लिया था। लीग क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मिलाकर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट राशिद खान के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम हैं। 

ब्रावो ने 631 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन हैं। नरेन के नाम 613 विकेट हैं। राशिद ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी सबसे ज्यादा विकेट (191) हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी (164) और लेग-स्पिनर ईश सोढ़ी (162) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पिछले सप्ताह राशिद खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "700 विकेट, चाहे जो भी उपलब्धि हो, वह जारी रहेगी। 

मैंने अपने मन में कोई लक्ष्य नहीं रखा है कि मैं 700 विकेट लेकर रुक जाऊंगा। जब मैं विश्व कप में राष्ट्रीय टीम के लिए खेलता हूं, तो मैं 100 प्रतिशत कोशिश करता हूं, और जब टीम को जरूरत होती है, तो विकेट लेता हूं।" यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल की। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 160 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। राशिद ने इस मैच में 1 विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Rashid Khan , Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD