Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डॉ. बलबीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा

संगरूर जिले में प्रतिदिन 40 विशेष कैंपों और कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से बनाए जा रहे हैं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड : डॉ. बलबीर सिंहसंगरूर

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Rahul Chaba, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur, Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 17:35 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज संगरूर जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे कार्डों की प्रगति की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा कार्ड बनाने की प्रक्रिया को मिशन मोड में पूरा किया जाए। 

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा तथा सहायक कमिश्नर कृपालवीर सिंह भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना इस दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। 

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आम लोगों को आर्थिक बोझ से राहत प्रदान करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि संगरूर जिले में कार्ड बनाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट लागू किया गया है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन 8 कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 40 विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष कैंपों के अतिरिक्त कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) को भी योजना से जोड़ा गया है, ताकि लोग अपने नजदीकी केंद्रों पर ही कार्ड बनवा सकें।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पढ़े-लिखे युवाओं से अपील की कि वे सब-ऑपरेटर के रूप में पंजीकरण कर इस प्रक्रिया का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि इससे जहां योजना की गति तेज होगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कार्ड बनाने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा आने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य की नियमित रूप से उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और संगरूर जिला इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन तथा संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Rahul Chaba , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur , Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD