Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

मुझसे मिलती-जुलती है ‘दो दीवाने शहर में’ की 'रोशनी' : मृणाल ठाकुर

Mrunal Thakur
Mrunal Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 15, 2026, 08:11 IST

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वह रोशनी के किरदार में नजर आएंगी। मृणाल ने बताया कि उनके रियल लाइफ और किरदार में काफी समानताएं हैं। मृणाल ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनका किरदार रोशनी उनकी जिंदगी से काफी मिलती-जुलती है, खासकर कुछ खास बातों में। 

मृणाल ने कहा, “जब निर्देशक रवि उदयवार सर ने नरेशन दिया, तो उन्होंने बहुत सुंदर बात कही, रोशनी हमेशा पर्दे के पीछे छिपने की कोशिश करती है। मेरी जिंदगी में भी ऐसे कई पल आए हैं, जहां मुझे जवाब पता होने के बावजूद मैं चुप रह जाती थी। यह बात मुझे रोशनी से सबसे ज्यादा जोड़ती है। कई लोगों में बाहर से दिखने वाला कॉन्फिडेंस अंदर से नहीं होता। वे बाहर से मजबूत लगते हैं, लेकिन अंदर से कमजोर महसूस करते हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है क्योंकि रोशनी और शशांक (सिद्धांत चतुर्वेदी) जैसे कई लोग असल जिंदगी में अपनी इनसिक्योरिटी और सेल्फ-डाउट से जूझते हैं। उनके अंदर टैलेंट और काबिलियत होती है, लेकिन वे खुद को कम आंकते हैं, वे दूसरों से तुलना करते हैं या खुद को अच्छा नहीं मानते हैं। वे खुद को हमेशा औरों से पीछे रखते हैं।

मृणाल ने अपने और सिद्धांत के किरदार के बारे में हिंट देते हुए कहा, “हम गलतियां करने से डरते हैं, बेइज्जती होने से शर्माते हैं। लेकिन इस फिल्म में दोनों एक-दूसरे का साथ देते हैं और कई रुकावटों को तोड़ते हैं।”'सीता रामम' फेम मृणाल ने अपने पिता का खास तौर पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा उनके साथ खड़े रहे, चाहे कोई भी स्टेज हो। 

ठीक वैसे ही जैसे फिल्म में रोशनी, शशांक के साथ और शशांक, रोशनी के साथ खड़े रहते हैं। पिता ने उन्हें हमेशा यही सिखाया कि तुम ही वजह हो कि तुम आगे नहीं बढ़ पा रही हो, यानी खुद की सबसे बड़ी रुकावट तुम खुद हो।अपकमिंग फिल्म दो ऐसे युवाओं की कहानी कहती है, जो मुंबई में खुद को स्वीकार करने और प्यार की तलाश में रहते हैं। यह एक इम्परफेक्ट लेकिन दिल को छूने वाली लव स्टोरी है।‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Mrunal Thakur , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD