Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने के लिए सूरजकुंड मेले में जरूर पहुंचे : मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 13:22 IST

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानना हो तो इस मेले में अवश्य पधारें। इस दौरान उन्होंने कुछ स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा कि कला, शिल्प, और संस्कृति की भव्य त्रिवेणी 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा देती है। 

आज यह मेला केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश की पहचान बन चुका है और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को साकार कर रहा है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानना हो तो इस मेले में अवश्य पधारें। हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शामिल हुए थे। उन्होंने इस दौरान देश-विदेश से आए प्रतिभाशाली कलाकारों और कारीगरों से संवाद किया। 

सीएम ने कहा था कि यह मेला भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं की जीवंत पहचान है। यहां हर शिल्प, हर रंग और हर हस्तकला हमारे इतिहास और मेहनतकश कारीगरों की कहानी कहती है। सूरजकुंड मेला पारंपरिक शिल्पों को नया मंच देने और कारीगरों को सीधे अपने उत्पाद प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

आइए, हम सब मिलकर अपनी विरासत को सम्मान दें और स्थानीय कारीगरों का हाथ मजबूत करें। दूसरी तरफ बनारस से आए गुलाम ने 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में सिल्क हैंडलूम साड़ियों का स्टॉल लगाया है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले पर्यटकों से उन्हें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग पारंपरिक बनारसी हैंडलूम साड़ियों को खूब पसंद कर रहे हैं।

सूरजकुंड मेले में पहुंच रहे पर्यटकों के अनुसार, यहां पर एक ही मंच पर देश-विदेश की विविध संस्कृतियों को देखना और महसूस करना उन्हें बेहद अच्छा लगता है। एक महिला पर्यटक ने बताया कि वह पहली बार यहां आई हैं और मेले का माहौल उन्हें बेहद पसंद आ रहा है। रंग-बिरंगे स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उनका अनुभव और भी खास बना दिया।

एक अन्य महिला पर्यटक ने बताया कि वह हर वर्ष सूरजकुंड मेले में आती हैं और यहां आकर जमकर शॉपिंग का आनंद लेती हैं। उनके अनुसार मेले की रौनक, विविध हस्तशिल्प और सांस्कृतिक माहौल उन्हें हर साल यहां खींच लाता है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD