Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली खेल महाकुंभ दिल्ली की युवा शक्ति के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का उत्सव है : रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Ashish Sood, Shikhar Dhawan, Khelo Delhi Delhi Khel Mahakumbh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 13:00 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली खेल महाकुंभ को लेकर कहा कि यह दिल्ली की युवा शक्ति के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का उत्सव है। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली खेल महाकुंभ में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद और हमारे ब्रांड एंबेसडर क्रिकेट स्टार शिखर धवन, रेसलर रवि दहिया और पैरालंपियन शरद कुमार के साथ दिल्ली खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।

रेखा गुप्ता ने आगे लिखा कि यह महाकुंभ, दिल्ली की युवा शक्ति के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का उत्सव है। अगले एक महीने तक 17 स्टेडियमों में 7 खेलों के माध्यम से 20 हजार से अधिक खिलाड़ी अपने सपनों को नई उड़ान देंगे। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, विकसित भारत और विकसित दिल्ली के उस संकल्प का विस्तार है, जहां युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति बनती है। 

पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेलें। आपकी ऊर्जा ही दिल्ली का गौरव और भारत का भविष्य है। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पहली बार इतने बड़े स्तर का खेल महाकुंभ हुआ, जिसमें 20,500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें अभी तक की सबसे ज्यादा एक्टिविटी के साथ में दिल्ली का हर खिलाड़ी जुड़ा है। 

मैं दिल्ली के लोगों, खिलाड़ियों और खेल मंत्रालय को बहुत सारी बधाई देती हूं। दिल्ली खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि अब तक 20,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। इस साल हमारा लक्ष्य 30,000 खिलाड़ियों को शामिल करना है, और अगले साल ग्रासरूट लेवल पर 100,000 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देना है, जिससे देश की मेडल टैली में दिल्ली का हिस्सा जुड़ सके।

डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने कहा कि मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को इतने जोश के साथ हिस्सा लेते देखकर बहुत उत्साहित हूं। उद्घाटन समारोह इतना शानदार था कि आने वाले इवेंट्स और भी बेहतर होने वाले हैं।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Ashish Sood , Shikhar Dhawan , Khelo Delhi Delhi Khel Mahakumbh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD