Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' में दिखेगी अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की केमिस्ट्री

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Avinash Tiwari, Medha Shankar, Ginny Weds Sunny 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:27 IST

अभिनेता अविनाश तिवारी की मानों पांचों उंगलियां घी में हैं। आगामी फिल्म 'ओ रोमियों' में विलेन का किरदार निभाने के बाद अब वे जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मेधा राणा मुख्य भूमिका में होंगी। मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। 

यह पोस्टर काफी मजेदार और आकर्षक है। इसमें अविनाश तिवारी शर्टलेस जमीन पर पुश-अप्स कर रहे हैं, जबकि लाल साड़ी पहनी मेधा शंकर ध्यान की मुद्रा में बैठी हुई हैं और मुस्कुरा रही हैं। यह पोस्टर अविनाश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "गिन्नी और सन्नी फिर से वापस आ रहे हैं।

रिश्ता फिक्स है। इस बार थोड़ा सा ट्विस्ट है। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" पोस्ट शेयर करने के बाद अविनाश के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, तो अभिनेता अभिषेक बजाज ने कमेंट किया, "क्या बात है।"

प्रशांत झा द्वारा निर्देशित फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल मिलकर निर्माण कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। यह फिल्म साल 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की 'गिन्नी वेड्स सन्नी' का सीक्वल है। इस फिल्म में यामी गौतम और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में थे। 

फिल्म का निर्देशन पुनीत खन्ना ने किया था। यह फिल्म दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित थी, जिसमें एक सुलझी हुई लड़की (गिन्नी) और एक बेताब प्रेमी (सन्नी) की कहानी को दिखाया गया। इस बार फिल्म की कास्ट को बदल दिया गया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Avinash Tiwari , Medha Shankar , Ginny Weds Sunny 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD