Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुलाब चंद कटारिया ने सभी राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को नशों के विरुद्ध आंदोलन में एकजुट होने का आह्वान किया

पंजाब की युवा पीढ़ी को नशा-मुक्त बनाने के लिए नशों के खिलाफ आंदोलन जनता का साझा अभियान – राज्यपाल पंजाब

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबोहर/फाजिल्का , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 12:02 IST

माननीय राज्यपाल पंजाब श्री गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में निकाली जा रही 4 दिवसीय नशा-मुक्त पैदल यात्रा का समापन अबोहर के डी.ए.वी. कॉलेज में हुआ। आज अंतिम दिन नशों के विरुद्ध रेलवे स्टेशन अबोहर से डीएवी कॉलेज अबोहर तक पैदल यात्रा निकाली गई। 

इस यात्रा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्य, एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए नशा-मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल पंजाब ने अपने संबोधन में कहा कि नशों का खात्मा करना केवल सरकार की ही नहीं बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है, तभी पंजाब पुनः पहले जैसा रंगला पंजाब बन सकेगा। 

उन्होंने कहा कि इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने गुरुओं के बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारे देश के बहादुर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, तो क्या हम इस छोटी सी नशे की समस्या को समाप्त नहीं कर सकते? 

उन्होंने कहा कि यह हमारा धार्मिक और नैतिक कर्तव्य है कि हम इस बुराई को जड़ से मिटाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसे सफल बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, सभी राजनीतिक दलों, पंचायतों और आम जनता को एकजुट होकर यह लड़ाई लड़नी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा पड़ोसी दुश्मन देश ड्रोन के माध्यम से नशों की आपूर्ति कर हमारी युवा पीढ़ी को कमजोर करने की साजिश कर रहा है, लेकिन सरकार द्वारा एंटी-ड्रोन सिस्टम सहित कई कठोर कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि इस साजिश को नाकाम किया जा सके। अंत में माननीय राज्यपाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध यह लड़ाई सामूहिक प्रयासों से ही जीती जा सकती है और समूचे पंजाबवासियों के सहयोग से इस मिशन में शीघ्र सफलता प्राप्त होगी। 

इसके पश्चात उन्होंने डीएवी कॉलेज के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई को प्राथमिकता देने तथा नशों के उन्मूलन के लिए सामूहिक सहयोग का संदेश दिया।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD