Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

भारत में 400 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप, निवेश 500 मिलियन डॉलर के पार : केंद्र

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Minister of Earth Sciences
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 17:41 IST

भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि देश में अब 400 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप काम कर रहे हैं और इन स्टार्टअप्स में 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हो चुका है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लिखित जवाब कहा कि दो निजी क्षेत्र की कंपनियों ने नवंबर 2022 और मई 2024 में अपने रॉकेट को सब-ऑर्बिटल (अंतरिक्ष की निचली कक्षा) तक सफलतापूर्वक लॉन्च और परीक्षण किया है।

उन्होंने कहा कि अब तक 25 पेलोड पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल (पीओईएम) के जरिए भेजे जा चुके हैं या भेजे जाने वाले हैं। यह प्लेटफॉर्म निजी कंपनियों को अपने उपकरणों का अंतरिक्ष में परीक्षण करने का मौका देता है। इसके अलावा, छह भारतीय गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीई) ने मिलकर 18 उपग्रह अंतरिक्ष में लॉन्च किए हैं।

मंत्री ने बताया कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत अर्थ ऑब्जर्वेशन (पृथ्वी की निगरानी) उपग्रहों का समूह तैयार किया जा रहा है, जिससे नए प्रयोगों को बढ़ावा मिलेगा और दुनिया में भारतीय स्पेस कंपनियों पर भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि 25 कंपनियां पहले ही 'पीओईएम' जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अंतरिक्ष में अपने सैटेलाइट और उपकरणों का परीक्षण कर रही हैं। 

कई राज्य सरकारें भी अंतरिक्ष क्षेत्र को भविष्य का उभरता क्षेत्र मान रही हैं और कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां और प्रोत्साहन योजनाएं बना रही हैं। 'स्टार्टअप इंडिया' योजना की घोषणा के बाद अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह योजना 16 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और देश में रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

2014 के बाद देश में कई प्रमुख स्पेस स्टार्टअप उभरे हैं, जैसे पिक्सेल, ध्रुवा स्पेस, स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस और बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस। बेंगलुरु की कंपनी पिक्सेल ने 'फायरफ्लाई' नाम से अपने पहले व्यावसायिक उपग्रहों को लॉन्च किया है, जो उन्नत तस्वीरें लेने की क्षमता रखते हैं। इसी तरह गैलेक्सआई की 'मिशन दृष्टि' जल्द लॉन्च होने वाली है, जो दुनिया का पहला मल्टी-सेंसर अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट होगा। इससे भारत को अपनी अंतरिक्ष निगरानी क्षमता और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister of Earth Sciences

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD