Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जितिन प्रसाद ने देश भर में एआई साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ‘कौशल रथ’ को हरी झंडी दिखाई

Jitin Prasada, Bharatiya Janata Party, BJP, Kaushal Rath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 14:00 IST

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत इंडियाएआई ने अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी सोसायटी (एआईएसईसीटी) के सहयोग से आज राष्ट्रीय एआई साक्षरता कार्यक्रम 'सभी के लिए युवा एआई' के तहत मोबाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जागरूकता पहल 'कौशल रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 इस पहल का उद्देश्य बुनियादी एआई शिक्षा तक पहुंच का विस्तार करना और अर्ध-शहरी और सुदूर क्षेत्रों में छात्रों, युवाओं, शिक्षकों और शिक्षार्थियों तक पहुंच बनाकर डिजिटल संबंधी जानकारी की कमी को दूर करना है। कौशल रथ एक पूरी तरह से सुसज्जित मोबाइल कंप्यूटर लैब है। इसमें इंटरनेट-सक्षम सिस्टम, ऑडियो-विजुअल उपकरण और संरचित प्रशिक्षण मॉड्यूल मौजूद हैं। 

यह स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और सामुदायिक केंद्रों में जाकर प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के सहयोग से और भारतीय संदर्भों के आधार पर एआई और जनरेटिव एआई उपकरणों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

यह पहल समावेशी डिजिटल क्षमता निर्माण और मानव कल्याण को प्राथमिकता देने वाली उत्तरदायाी प्रौद्योगिकी अपनाने के माध्यम से एक एआई-सक्षम भारत के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस पहल का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि युवा एआई फॉर ऑल पहल और कौशल रथ के माध्यम से हम एआई जागरूकता को सीधे पूरे देश में विशेष रूप से युवाओं तक पहुंचा रहे हैं। 

यह बस विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करके छात्रों और युवाओं को एआई के उपयोग और लाभों से परिचित कराएगी, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्षेत्र और आबादी से बिना भेदभाव किए जागरूकता और अवसरों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण को पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कौशल रथ के साथ 'युवा एआई फॉर ऑल' पहल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का अग्रदूत है, जो अगले सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। 

ग्लोबल साउथ में पहली बार इस प्रकार के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना भारत के लिए बहुत गर्व की बात है। इस अवसर पर एमईआईटीवाई की वैज्ञानिक जी और इंडियाएआई मिशन की सीओओ श्रीमती कविता भाटिया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इंडियाएआई मिशन के तहत कौशल विकास सात मुख्य स्तंभों में से एक है और यह पहल बड़े पैमाने पर एआई शिक्षा को व्यापक बनाने के हमारे लक्ष्य को आगे बढ़ाती है। 

कौशल रथ के माध्यम से हम विभिन्न संस्थानों के छात्रों के लिए कनेक्टेड सिस्टम, एआई टूल्स और संरचित पाठ्यक्रमों का उपयोग करके व्यावहारिक एआई लर्निंग को सक्षम बना रहे हैं, जिसमें एआई को सरल बनाने के लिए डिजाइन किया गया 'वाईयूवीआई फॉर ऑल' कार्यक्रम भी शामिल है। प्रशिक्षक नेतृत्व वाले प्रशिक्षण, माइक्रो और नैनो-प्रमाणिकताएं और राष्ट्रव्यापी पहुंच को मिलाकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि एआई कौशल विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षार्थियों के लिए सुलभ हो जाए।

इंडिया गेट से रवाना होने वाला कौशल रथ एक मोबाइल जागरूकता केंद्र के रूप में कार्य करता है। यह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करेगा:

कोर्स के लिए मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी

छात्रों और आम जनता को एआई के उपयोग के उदाहरण दिखाए जाएंगे

आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए माहौल तैयार किया जाएगा

इस पाठ्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:

सुलभ शिक्षण: एक 4 घंटे का स्व-गति वाला कार्यक्रम जिसमें छह व्यापक मॉड्यूल शामिल हैं।

कोडिंग की कोई आवश्यकता नहीं: पाठ्यक्रम एआई अवधारणाओं, नैतिकता और वास्तविक दुनिया के एप्लीकेशन पर केंद्रित है, जिससे यह सभी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के लिए सुलभ हो जाता है।

राष्ट्रीय प्रभाव: फ्यूचर स्किल्स प्राइम, आईगॉट कर्मयोगी, कौरसेरा, टीसीएस आईओएन और अन्य जैसे वैश्विक और घरेलू भागीदारों के सहयोग से शुरू किया गया यह पाठ्यक्रम भविष्य के लिए तैयार कार्यबल को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।

प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) : पाठ्यक्रम पूरा होने पर प्रतिभागियों को आधिकारिक मान्यता प्राप्त होती है, जिससे उनके पेशेवर और शैक्षणिक प्रोफाइल का मूल्य बढ़ जाता है।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाने और क्षमता निर्माण के प्रयासों में कौशल रथ महत्वपूर्ण योगदान देगा। ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाले पहले वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन के रूप में परिकल्पित यह शिखर सम्मेलन लोगों, पृथ्वी और प्रगति के स्तंभों पर आधारित होगा। साथ ही भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप वैश्विक एआई विचार-विमर्श को विकास-उन्मुख परिणामों में बदलने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

 

Tags: Jitin Prasada , Bharatiya Janata Party , BJP , Kaushal Rath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD