Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सीजीसी लांडरां में आत्मनिर्भर भारत हेतु एआई-संचालित रिसर्च एवं इन्नोवेशन पर प्री-समिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लांडरां , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 13:36 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां तथा एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन (अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग द्वारा सप्पोर्टिव) ने आल इंडिया कौंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) के सहयोग से ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के प्री-समिट इवेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम ‘कन्वर्जेंस ऑफ़ एआई ड्रिवेन रिसर्च एंड इन्नोवेशन’ थीम पर बेस्ड रहा। 

इस आयोजन ने एआई इनेबल्ड रिसर्च, इन्नोवेशन और नेशनल कैपेसिटी बिल्डिंग में सीजीसी लांडरां की उत्प्रेरक भूमिका को उजागर किया। एक सहयोगात्मक मंच के रूप में आधारित इस प्री-समिट पहल के अंतर्गत शिक्षा जगत, इंडस्ट्री, गवर्नमेंट, पालिसीमेकर्स एवं स्टार्टअप्स को एक साथ लाया गया, ताकि सोसाइटी डेवलपमेंट के लिए एआई -संचालित रिसर्च और इन्नोवेशन पर विचार-विमर्श किया जा सके। 

आत्मनिर्भर भारत, इंडस्ट्री 5.0 तथा एआई-आधारित सतत विकास पर विशेष फोकस के साथ इस कार्यक्रम ने इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च को बढ़ावा दिया, इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आइआइसी) ढांचे के अंतर्गत इंस्टीटूशनल इन्नोवेशन इकोसिस्टम को सशक्त किया तथा एंटरप्रेंयूर्शिप एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही, इस आयोजन ने जेनरेटिव एआई एवं एजेंटिक एआई जैसी उभरती तकनीकों में फैकल्टी मेंबर्स, रिसर्चर्स एवं छात्रों के क्षमता निर्माण पर बल दिया तथा इन्नोवेशन पॉलिसीज़, रिसर्च ट्रांसलेशन एवं कमर्शिअलाइज़ेशन अवसरों से जुड़े ज्ञान के आदान-प्रदान को भी सुगम बनाया।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्रो. (डॉ.) नेहा शर्मा, डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) तथा चीफ गेस्ट प्रो. (डॉ.) एच. एस. जट्टाना, फॉर्मर साइंटिस्ट -जी, डिपार्टमेंट ऑफ़ स्पेस, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने अपने विचार साझा किए। स्पेशल गेस्ट निर्मल नांबियार, फाउंडर  एवं सीईओ, ओकलूस एजीआई ने इंडस्ट्री जगत के दृष्टिकोण प्रस्तुत किए, जबकि डॉ. ओंकार नाथ तिवारी, साइंटिस्ट-एफ, डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी ने बायोटेक्नोलॉजी एवं एआई कन्वर्जेंस पर एक वर्चुअल व्याख्यान दिया। 

इसके अतिरिक्त, अंकुश गवरी, इनोवेशन मैनेजर, शिक्षा मंत्रालय (एमओई ) इनोवेशन सेल, एआइसीटीइ ने एंटरप्रेंयूर्शिप एवं संस्थागत सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। इसके बाद ‘स्टार्टअप संवाद: एआई एज़ ए ब्रिज फॉर इन्क्लूसिव सोसाइटल डेवलपमेंट’ विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में प्रतिष्ठित पैनलिस्टों ने गहन एवं सारगर्भित विचार साझा किए, जिनमें लवलेश दत्त (डीडीयू यूनिवर्स प्राइवेट लिमिटेड) गायत्री राणा (ब्रांड्रिफ्ट), अमित केसले (द होटल मीडिया ), अनिश कुमार (मेक्स 360) तथा निशु जैन (एकॉर्न एजुटेक) शामिल रहे। 

इस पैनल चर्चा का संचालन अभिनव पुंडीर (एमएसयू अकादमीआ फाउंडेशन) एवं सोनिया जिंदल (राइज़  विभाग) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के थर्ड सेशन में रीजनल स्टार्टअप्स जैसे कन्वर्टवाइज़, बाइटलूम, ऑक्लूस (सुपर मैनेजर एजीआई), वरुणा तथा टेस्टपरेपजीपीटी को विज़िटिंग इन्वेस्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

इसके बाद 'लेवेरेजिंग एआई टू ट्रांसलेट अकादमिया रिसर्च इंटो इंडस्ट्री 5.0'विषय पर एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. जागृति सैनी (इटरनल रेस्टी), पुनीत वर्मा (टीआई चंडीगढ़ एवं सैब्राइन सॉफ्टवेयर सोल्यूशंस), अजीतपाल सिंह बराड़ (ऐंटिएर सोल्यूशंस) तथा अंकुर दिनेश गर्ग (ऐलायरा.एआई) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रो. (डॉ.) दिनेश अरोड़ा, आईपीआर हेड, डिपार्टमेंट ऑफ़ राइज़ एवं डॉ. दीपिका शर्मा, हेड, पब्लिकेशन डिपार्टमेंट, राइज़ द्वारा समापन उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। 

इस प्री-समिट कार्यक्रम ने एआई-संचालित रिसर्च, इन्नोवेशन एवं एंटरप्रेंयूर्शिप के क्षेत्र में सीजीसी लांडरां एवं एसीआईसी राइज़ की उत्प्रेरक भूमिका को और सुदृढ़ किया तथा भारत में आयोजित होने वाले आगामी ‘एआइ इम्पैक्ट समिट 2026’ के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD