Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 की प्रगति की समीक्षा बैठक

Anil Malik, Secretary Government of India, Ministry of Women and Child Development, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 12:22 IST

भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक, आईएएस ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान सामाजिक कल्याण निदेशक, चंडीगढ़ ने सचिव को योजनाओं के अंतर्गत अब तक की समग्र प्रगति से अवगत कराया तथा पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं विकास तथा आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित प्रमुख पहलों, उपलब्धियों एवं क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी दी।

सचिव ने कार्यक्रमों के विभिन्न घटकों की समीक्षा की, जिनमें सेवा प्रदायगी, पोषण संबंधी परिणाम, संबद्ध विभागों के साथ अभिसरण, प्रौद्योगिकी का उपयोग तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता संवर्धन शामिल है। उन्होंने प्रभावी क्रियान्वयन, परिणाम-आधारित निगरानी तथा महिलाओं और बच्चों के पोषण संकेतकों में सुधार हेतु केंद्रित प्रयासों के महत्व पर बल दिया।

श्री अनिल मलिक ने यूटी प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के उद्देश्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने हेतु क्षेत्र स्तर पर हस्तक्षेपों को और सुदृढ़ करने, नियमित निगरानी तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने की सलाह दी। बैठक का समापन इन प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने के निर्देशों के साथ हुआ।

 

Tags: Anil Malik , Secretary Government of India , Ministry of Women and Child Development , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD