Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

अकाली दल पंजाब में ड्रग्स, गैंगस्टरों का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध : सुखबीर बादल

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Sukhbir Singh Badal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 11:54 IST

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2027 में सरकार बनने के बाद उनकी पार्टी पंजाब से नशा तस्करी और गैंगस्टरों के आतंक को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा पंजाब को नशा‑मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने मीडिया से कहा, “राज्यपाल ने लोगों की नब्ज को समझा है और इस बुराई के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने के लिए गांव‑गांव और शहर‑शहर जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि नशा राज्य में एक गंभीर समस्या बन चुका है, और इससे एक पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बादल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की नाकामी के बावजूद राज्यपाल द्वारा इस अभियान की जिम्मेदारी लेना सराहनीय कदम है। बादल ने कहा, “मैं राज्यपाल का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया, ताकि इसे एक जनआंदोलन बनाया जा सके।” 

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई, क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की। उन्होंने कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र ‘गुटका साहिब’ पर झूठी कसम खाई थी कि वह चार हफ्तों में नशे को खत्म कर देंगे, जबकि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह कुछ महीनों में इसे खत्म कर देंगे।” 

दोनों सरकारों को विफल बताते हुए बादल ने आरोप लगाया कि इसकी मुख्य वजह उनके नेताओं की नशा तस्करों से मिलीभगत रही है। बादल ने दावा किया, “मुझे बताया गया है कि फिलहाल आप के नेता नशा माफिया से हर महीने पैसे ले रहे हैं। इसी वजह से वे न सिर्फ उन्हें संरक्षण दे रहे हैं, बल्कि उनकी गिरफ्तारी भी रोक रहे हैं। 

छोटे तस्कर तो पकड़े जा रहे हैं, लेकिन बड़े सरगना बिना किसी डर के अपना धंधा चला रहे हैं।” उन्होंने कहा कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद नशे और गैंगस्टरों का पूरी तरह सफाया किया जाएगा। बादल ने कहा, “हम नशा माफिया और गैंगस्टरों की पूरी कमांड चेन की जांच करेंगे, जो कई बार एक‑दूसरे से जुड़ी होती है, और नीचे से ऊपर तक सभी को खत्म करेंगे।”

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD