Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

'गर्व और सम्मान की बात', नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद बोले रवींद्र जडेजा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Rivaba Jadeja, Ravindra Jadeja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 11:54 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जडेजा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। रवींद्र जडेजा ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना और बातचीत करना बहुत गर्व और सम्मान की बात है। 

उनके विचारों की स्पष्टता, उत्साह और बेहतरीन काम के लिए प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणा देने वाली है। ऐसे नेतृत्व से सीखना गर्व की बात है।" रिवाबा जडेजा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर साझा की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सिर्फ एक मीटिंग नहीं, बल्कि गर्व का पल। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत। एक ऐसे नेता जो भारत, इसकी संस्कृति और इसके भविष्य के लिए मजबूती से खड़े हैं। भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।" रिवाबा 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर जामनगर उत्तर सीट से विधायक बनीं थीं। वह गुजरात सरकार में प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा राज्य मंत्री हैं। 

अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस समय क्रिकेट से दूर हैं। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेलने वाले जडेजा मौजूदा समय में टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। बीसीसीआई द्वारा हाल में 2026-27 के लिए केंद्रीय अनुबंध का ऐलान किया है। 

ए ग्रेड में शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह के साथ जडेजा तीसरे खिलाड़ी हैं। 37 साल के जडेजा ने भारत की तरफ से 89 टेस्ट, 210 वनडे और 74 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में 4,095 रन और 348 विकेट, वनडे में 2,905 रन और 232 विकेट और टी20 में 515 रन और 54 विकेट दर्ज हैं। 

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Rivaba Jadeja , Ravindra Jadeja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD