Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने लेक फेस्टिवल की तैयारियों का लिया जायजा

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा (सलूणी) , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 12:11 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल सलूणी के तलेरू पर्यटन स्थल में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले लेक फेस्टिवल की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर फेस्टिवल के सफल आयोजन हेतु तैयार कार्य योजना कि विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि उपमंडलीय प्रशासन सलूणी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन तथा स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से सलूणी व तीसा क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के दौरान दो दिनों तक सांस्कृतिक संध्या (कल्चरल नाइट) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय लोक संगीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही पर्यटकों के लिए बोटिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। 

उपायुक्त ने बताया कि इस अवसर पर महिला मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को भी प्रदर्शित व प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से जिले के अन्य अनछुए क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। 

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजन के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने इस दौरान विभिन्न प्रेस प्रतिनिधियों तथा सोशल मीडिया कर्मियों से संवाद कर लेक फेस्टिवल के व्यापक प्रचार-प्रसार को कहा।

इस अवसर पर एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा,जिला विकास अधिकारी तिवेंद्र चिनोरिया, महाप्रबंधक बैरा स्यूल परियोजना एनएचपीसी छत्र रंजन शर्मा, तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD