Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार का महत्वपूर्ण प्रयास

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manjinder Singh Sirsa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 11:26 IST

दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छह नए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम यानी सीएएक्यूएमएस का शुभारंभ किया। इसी अवसर पर ‘वायु रक्षक’ फ्लीट को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो राजधानी के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी कार्रवाई करेगी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध में आज दिल्ली ने एक और मजबूत कदम आगे बढ़ाया। ये नए स्टेशन पीएम2.5 और पीएम10 जैसे घातक प्रदूषकों की सटीक निगरानी करेंगे। साथ ही, 35 ईवी ‘वायु रक्षक’ फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो 'ग्राउंड फोर्स' की तरह शहर के हर इलाके में जाकर हवा की लाइव निगरानी करेगी। 

इसके साथ ही 100 वायु रक्षक भी तैनात किए गए हैं, जिससे प्रदूषण रोकने के नियमों का पालन और भी मजबूती से हो सकेगा।" छह नए सीएएक्यूएमएस के जुड़ने के साथ ही दिल्ली में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम की कुल संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इन प्रणालियों के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति की निरंतर और सटीक निगरानी संभव हो सकेगी। 

इससे प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने और समय रहते प्रभावी कदम उठाने में प्रशासन को मदद मिलेगी। ‘वायु रक्षक’ फ्लीट को विशेष रूप से इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि यह विभिन्न इलाकों में जाकर मौके पर वायु गुणवत्ता की जांच करे और जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल प्रदूषण नियंत्रण की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इससे न केवल निगरानी तंत्र मजबूत होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर अमल भी बेहतर हो पाएगा। आज जिन स्थानों पर नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किए गए हैं, उनमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का वेस्ट कैंपस, सीडब्ल्यूजी अक्षरधाम, सीडब्ल्यूजी दिल्ली कैंट और तालकटोरा गार्डन शामिल हैं। सिरसा ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के संकल्प का प्रमाण है। हमारी सरकार पिछली सरकारों की तरह सिर्फ समस्या नहीं गिनाती, बल्कि समाधान लेकर आती है और उसे ज़मीन पर उतारती है। 

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD