Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संत किसी एक जाति या धर्म के नहीं, पूरे समाज के होते हैं : कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल के शमशाबाद में गुरु रविदास जयंती पर बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा का अनावरण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 18:27 IST

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि संत किसी एक जाति अथवा धर्म के नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज के होते हैं। संत समाज को प्रेम, सद्भावना और भाईचारे के सूत्र में बांधकर एक साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हैं। श्री कृष्णपाल गुर्जर रविवार को पलवल के शमशाबाद स्थित बाबू जगजीवन राम पार्क में बाबू जगजीवन राम दलित उत्थान ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरु रविदास ने समाज सुधार की दिशा बदली: कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय राज्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देकर कहा कि भारत की भूमि युगों से संत-महापुरुषों की रही है। संत गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और कर्मों से समाज सुधार की धारा को नई दिशा दी। 

उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने गुरु रविदास जी के प्रसिद्ध कथन मन चंगा तो कठौती में गंगा का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि मन और कर्म पवित्र हों, तो किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वतः समाप्त हो जाता है।

गुरु रविदास के विचारों पर चल रही है मोदी सरकार

इस अवसर पर श्री गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी जाति या वर्ग भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। 

उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल से जल, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं गुरु रविदास जी के विचारों का ही प्रतिरूप हैं।

गुरु रविदास भवन के लिए धन की नहीं आने दी जाएगी कोई कमी

केंद्रीय राज्यमंत्री ने आयोजकों द्वारा रखी गई मांगों को पूर्ण करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए जितनी भी धनराशि की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे भवन पूरे समाज के लिए उपयोगी होते हैं।

परंपरागत स्वागत एवं जन्मदिन समारोह

इस अवसर पर समाज की ओर से केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री गुर्जर का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

Tags: Krishan Pal Gurjar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD