Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रमुख दैनिक समाचार पत्र के 20वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Harshwardhan Chauhan, Vikramaditya Singh, Rajesh Dharmani, Kartikeya Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 17:22 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं चंडीगढ़ में एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतिष्ठित समाचार पत्र भविष्य में भी निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता का संवाहक बना रहेगा।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस अवसर समाचार पत्र प्रबंधन एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश को वर्ष, 2032 तक देश का समृद्धतम राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। 

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र में संरचनागत विकास पर बल देने के साथ साथ नवीन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल उत्तर भारत में स्वच्छ वायु और जल संसाधनों का प्रदाता है। 

जीवन की इन अमूल्य निधियों के संरक्षण के लिए प्रदेश निरंतर प्रयासरत है। इसके दृष्टिगत से प्रदेश सरकार राज्य में हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रीन हाईड्रोजन, ई-वाहन और जिओ थर्मल जैसी भविष्योन्मुखी तकनीकों को अपनाया जा रहा है। 

हाल ही में प्रदेश सरकार ने आइसलैंड के साथ जिओ थर्मल ऊर्जा के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति आय सृजन के अधिक अवसर प्रदान नहीं करती और इसी दृष्टि से राज्य को केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान जैसी सहायता दी जाती रही है। 

किंतु इस वर्ष प्रस्तुत केंद्रीय बजट में हिमाचल को दिए जाने वाले राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त कर हिमाचल के हितों पर कुठाराघात किया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर वित्तीय परिस्थितियों और केंद्र सरकार की बेरूखी के बावजूद भी प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च अधिमान दे रही है और रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए कार्यरत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है और यह प्रयास किया जा रहा है कि जन-जन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। उन्होंने इस अवसर पर विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित भी किया। आई टी वी नेटवर्क के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान  सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, समाचार पत्र के चेयरपर्सन विनोद शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Harshwardhan Chauhan , Vikramaditya Singh , Rajesh Dharmani , Kartikeya Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD