Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh, Dhruv Jurel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:34 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। ध्रुव जुरेल ने अपने एक्स अकाउंट पर योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामनाओं के साथ एक खास मुलाकात, योगी आदित्यनाथ के साथ। राधे राधे।" 

ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से संबंध रखते हैं। उनका नाम देश के उभरते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों में लिया जाता है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिला है। जुरेल ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए खासकर टेस्ट फॉर्मेट में अपनी क्षमता साबित की है।

फरवरी 2024 में भारतीय टीम के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल अब तक 9 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 459 रन बना चुके हैं। वहीं 6 जुलाई 2024 को टी20 में भी उन्होंने पदार्पण किया था। वह अब तक 4 टी20 मैच खेल चुके हैं। वनडे फॉर्मेट में उनका डेब्यू बाकी है। जुरेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 

2023 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा जुरेल को 2025 सीजन से पहले टीम ने 14 करोड़ में रिटेन किया था। तीन सीजन के 42 मैचों में 4 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 680 रन बनाए हैं। ध्रुव उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 33 प्रथम श्रेणी मैचों में 5 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2,311 रन और 17 लिस्ट ए मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 747 रन बना चुके हैं। 

हाल में संपन्न दलीप ट्रॉफी में वह सेंट्रल जोन के कप्तान भी थे। टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत के विकल्प के रूप में जुरेल तेजी से अन्य विकेटकीपरों को पीछे छोड़ते हुए आगे आए हैं। खराब प्रदर्शन की वजह से पंत वनडे और टी20 टीम से ड्रॉप हो चुके हैं। अगर उनका प्रदर्शन टेस्ट में भी खराब होता है और वह टीम से बाहर होते हैं, तो भारतीय टीम मैनेजमेंट सबसे पहले बतौर विकेटकीपर जुरेल की तरफ ही देखेगा। इस तरह जुरेल का भविष्य उज्जवल माना जा रहा है। 

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh , Dhruv Jurel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD