Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुलाब चंद कटारिया ने खडूर साहिब में टेका मत्था, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खडूर साहिब , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:29 IST

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को ऐतिहासिक धार्मिक नगरी खडूर साहिब में स्थित गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब (अंगीठा साहिब श्री गुरु अंगद देव जी) में मत्था टेका। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राज्यपाल को भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा, सेवा परंपरा और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे सिख इतिहास और विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

इसके पश्चात राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खडूर साहिब स्थित निशान-ए-सिखी संस्था का दौरा किया। यहां कार सेवा वाले बाबा सेवा सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। राज्यपाल ने संस्था परिसर में यूपीएससी, जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया।उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन मिलना बेहद आवश्यक है।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने छात्रों से कहा कि आप लोग जितना पढ़ेंगे उतने आगे जाएंगे। आप लोगों के आगे जाने पर देश का भी विकास होगा, इसीलिए मन लगाकर पढ़ना चाहिए।वहीं, राज्यपाल ने निशान-ए-सिखी संस्था के प्रयासों की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संस्थाएं न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर एक सकारात्मक और सशक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं से अपील की कि वे मिलकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करें, जिससे समाज में भी एक संदेश जाता है।इस अवसर पर राज्यपाल ने निशाने सिखी संस्था परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "वैरोवाल, तरनतारन स्थित जैन मंदिर में दर्शन कर जैन समुदाय के सम्मानित सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों से भी सार्थक संवाद हुआ। ऐसे आध्यात्मिक संस्थान समाज में शांति, अहिंसा और भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करते हैं।"

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD