Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया वैलेंटाइन सॉन्ग 'चांद तलक', विक्रांत सिंह के साथ जमाई जोड़ी

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:26 IST

बात चाहे अध्यात्म की हो या फिर रोमांटिक वैलेंटाइन वीक की, भोजपुरी सिनेमा किसी भी चीज में पीछे नहीं है। वैलेंटाइन वीक को देखते हुए भोजपुरी सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपना रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया है, जिसका अंजाम देखकर प्रेमी जोड़े भावुक हो जाएंगे। गाने में रोमांस के अलावा, ऐसी कहानी को भी दिखाया गया है, जो ऑनर किलिंग की तरफ इशारा करती है। 

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राज का नया गाना 'चांद तलक' आज रिलीज हो चुका है। गाने में अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। वीडियो में दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अपना सारा जीवन एक साथ बिताना चाहते हैं, लेकिन परिवार ही प्यार का दुश्मन बन चुका है। अक्षरा, विक्रांत के साथ भागकर अपनी अलग दुनिया बसा लेती है, सब कुछ बहुत प्यारा है, लेकिन उनके परिवार के लोग ही दोनों का गला रेतकर हत्या कर देते हैं। 

जहां गाना रोमांस और मीठे पलों के साथ शुरू होता है, वहीं गाने का अंत बहुत दर्दनाक है। 'चांद तलक' गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक अभिषेक तिवारी ने दिया है। वेलेंटाइन वीक के हिसाब से गाना बहुत अच्छा है और फैंस को पसंद भी आ रहा है।

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी फैंस को भा गई है क्योंकि दोनों को हाल ही में 'रुद्रशक्ति' नाम की फिल्म में साथ देखा गया था, जो शिव और पार्वती के जैसे पवित्र प्रेम पर बनी थी। फिल्म रहस्यमय पिछले जन्म की यादों से जुड़ी थी। 'रुद्रशक्ति' में रुद्र बने विक्रांत को दमदार किरदार में दिखाया गया, जिसमें वे शिव भक्त हैं और अपने प्यार शक्ति को पाने के लिए समाज से लड़ने के लिए भी तैयार हैं।

फिल्म को सिनेमाघरों में शानदार रिस्पांस मिला था, लेकिन अभी तक फिल्म को टीवी और यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म के साथ अभिनेत्री अक्षरा लगातार अपने सिंगल सॉन्ग्स भी रिलीज कर रही हैं। हाल ही में उनका बलम जी हॉट लगेला गाना रिलीज हुआ था, जिसमें वे अंशुमन सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती दिखीं थीं। जल्द ही उनके होली सॉन्ग भी रिलीज होने वाले हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD