Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'बीएसएफ देश की सीमाओं पर दीवार बनकर खड़ा रहा', कठुआ दौरे पर बोले अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 12:20 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में स्थित बोबिया सीमा चौकी (बीओपी) का दौरा कर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को सलाम किया। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सीमा रक्षकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

अमित शाह ने बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में बीएसएफ हमेशा दीवार बनकर खड़ा रहा है। जब-जब देश की सीमाओं पर अतिक्रमण की कोशिश हुई, बीएसएफ ने पूरी मजबूती के साथ उसका सामना किया। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में भी बीएसएफ ने एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और हर मोर्चे पर अपनी वीरता का प्रमाण दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि उस कठिन समय में भी बीएसएफ के जवानों ने न केवल सीमा की सुरक्षा की, बल्कि पंजाब के नागरिकों की मदद कर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ केवल सीमा सुरक्षा ही नहीं करता, बल्कि आपदा के समय आम लोगों के लिए भी ढाल बनता है।

अमित शाह ने यह भी घोषणा की कि बीएसएफ जवानों के कल्याण के लिए सरकार एक नई और विशेष योजना लेकर आएगी। साथ ही, पूरी बॉर्डर सिक्योरिटी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के आधार पर मॉडर्नाइज किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार बड़ी राशि खर्च करने जा रही है, ताकि जवानों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं मिल सकें।

इससे पहले गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर की बोबिया बीओपी पर स्थित शहीद स्मारक 'अजेय प्रहरी' पर राष्ट्र रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जवानों का त्याग और अटूट समर्पण हर देशवासी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उनके अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया। 

अमित शाह ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर बीएसएफ के लिए किए गए पोस्ट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने बोबिया आउटपोस्ट की यात्रा के बारे में पोस्ट करने की सोची तो उन्होंने लोगों के कॉमेंट पढ़े। हर कॉमेंट बीएसएफ जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान की प्रशंसा से भरी थी, जो पूरे देश की भावनाओं को दर्शाती है। गृह मंत्री शनिवार को लोक भवन में जम्मू-कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD