Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

आत्मघाती हमले में अब तक 15 से ज्यादा की मौत, 80 से अधिक घायल

Crime News, Crime News World, Islamabad, Blast, Suicide Blast, Islamabad Blast, Islamabad Suicide Blast
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 12:19 IST

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान एक इमामबाड़े में हुए भीषण धमाके में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। 

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनकी संख्या 80 से अधिक है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, अकेले उनके अस्पताल में 32 घायलों को लाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी। 

विस्फोट स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और सबूत जुटाने का काम जारी है। शुरुआती रिपोर्टों में इसे आत्मघाती हमला बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। पाकिस्तान के अख़बार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश के अलग-अलग हिस्सों, खासकर बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाकर लगातार हमले हो रहे हैं। 

रिपोर्ट में यह भी याद दिलाया गया कि 11 नवंबर को इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 36 से अधिक लोग घायल हुए थे। दैनिक डॉन के अनुसार, इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि फिलहाल धमाके की प्रकृति को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फोरेंसिक जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्मघाती हमला था या पहले से लगाया गया बम।

वहीं, जियो न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि आत्मघाती हमलावर को मस्जिद के प्रवेश द्वार पर रोका गया था, जिसके बाद उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्ज़ियोयेव दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान में मौजूद हैं। पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तान में हिंसक घटनाओं में इज़ाफा हुआ है। 

बलूच लड़ाकों द्वारा पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ ‘ऑपरेशन हेरोफ-2’ शुरू किए जाने के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। इससे पहले बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया था कि उसने बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अहमद वाल इलाके में एक पाकिस्तानी सेना के कैंप पर कब्ज़ा कर लिया है। इससे पहले संगठन ने गलांगुर इलाके में एक स्थानीय बेस पर कब्ज़ा करने का भी दावा किया था। 

बीएलए के मुताबिक, ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के तहत क्वेटा, नुश्की और बलूचिस्तान के कम से कम 12 अन्य शहरों में एक साथ समन्वित हमले किए गए हैं। 31 जनवरी से शुरू हुए ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण के बाद से कई पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए या घायल हुए हैं। इस बीच, द बलूचिस्तान पोस्ट ने स्थानीय लोगों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर आबादी वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे आम नागरिकों के हताहत होने की आशंका बढ़ गई है।

 

Tags: Crime News , Crime News World , Islamabad , Blast , Suicide Blast , Islamabad Blast , Islamabad Suicide Blast

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD