Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

रोहित ठाकुर ने विकास एवं अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की

लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 16:45 IST

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जल आपूर्ति, सिंचाई, सीवरेज, सड़कों और सार्वजनिक अवसंरचना से संबंधित क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। 

बैठक में बताया गया कि जल शक्ति विभाग के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में लगभग 250.25 करोड़ रुपये की 94 योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैैं। इसके अतिरिक्त 152.34 करोड़ रुपये की लागत की 20 नई योजनाएं स्वीकृति के अन्तिम चरण में है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के अंतर्गत 38 करोड़ रुपये की पब्बर लिफ्ट पेयजल आपूर्ति योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के पूर्ण होने से 27 पंचायतें लाभान्वित होंगी और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा। 

इस परियोजना को 31 मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष, 2017 में तत्कालीन ब्रिक्स, द्वारा शिमला जिला के लिए स्वीकृत की गई एकमात्र परियोजना थी, जिसका क्रियान्वयन वर्ष, 2022 में आरंभ हुआ। बैठक में मंत्री ने योजना-वार प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित बाधाओं का समाधान कर लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के अंतर्गत जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए 22.82 करोड़ रुपये की लागत की नौ योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 से 2025-26 की अवधि के दौरान जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 553.74 करोड़ रुपये के विकास कार्य आरंभ किए गए हैं। 

इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, आयुर्वेद, तकनीकी शिक्षा, बागवानी और पुलिस विभागों के अंतर्गत इसी अवधि में 40.71 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों के 25 भवनों को जनता को समर्पित किया जा चुका है, जबकि 15 अन्य भवन निर्माणाधीन हैं, जिनसे क्षेत्र में प्रशासनिक एवं सेवा वितरण अवसंरचना और सुदृढ़ होगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हाल ही में पीएमजीएसवाई-चतुर्थ चरण के अंतर्गत 112 करोड़ रुपये की लागत की 18 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। शिक्षा मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने, समयबद्ध योजनाओं को पूरा करने तथा फील्ड स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि जनता को समय पर लाभ मिल सके।

बैठक में लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थेे।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD