Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

शूटिंग से पहले घबराहट कैसे दूर करते हैं अहान शेट्टी, बताया सीक्रेट

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ahan Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 13:20 IST

एक्टर अहान शेट्टी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता से गदगद हैं। फिल्म को मिल रहे शानदार प्रतिक्रिया के बीच उन्होंने बताया कि किसी भी महत्वपूर्ण सीन को शूट करने से पहले वह अपनी घबराहट और नर्वसनेस को कैसे कंट्रोल करते हैं। आईएएनएस से खास बातचीत में अहान शेट्टी ने बताया कि म्यूजिक उनके लिए सबसे बड़ा सहारा है। 

उन्होंने बताया, “किसी सीन से पहले मैं नॉइज कैंसिलिंग हेडफोन लगा लेता हूं। फिर वैन में या अकेले टेंट में बैठकर म्यूजिक सुनता हूं। हर सीन के लिए अलग-अलग जॉनर का म्यूजिक चुनता हूं, जो उस सीन की भावना से जुड़ता हो। इससे मैं प्रेशर का शोर हो या बाहर के अन्य शोर सभी को ब्लॉक कर देता हूं। फिर सिर्फ खुद पर और उस सीन पर फोकस करता हूं। 

घबराहट तो पूरी तरह खत्म नहीं होती, लेकिन मैं उसे मैनेज कर लेता हूं।” ‘बॉर्डर 2’ में अहान ने एक नेवी ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म में पानी के अंदर के कई सीक्वेंस हैं, जिनके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग ली। अहान ने बताया कि साल 2020 में कोविड के दौरान उन्होंने प्रोफेशनल्स एसोशिएसन ऑफ डाइविंग इन्सट्रक्टर्स (पैडी) लाइसेंस लिया था। 

यह एक अंतरराष्ट्रीय स्कूबा डाइविंग सर्टिफिकेशन है, जो थ्योरी, पूल ट्रेनिंग और ओपन-वॉटर डाइव के बाद मिलता है। अहान ने कहा, “मैं स्कूल में स्विमिंग टीम का हिस्सा था, इसलिए पानी में रहना मुझे आसान लगता था। जब डायरेक्टर अनुराग सिंह ने कहानी सुनाई और पानी के सीक्वेंस का जिक्र किया, तो मैं बहुत उत्साहित हो गया। 

हमने शूटिंग से दो महीने पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी। कुछ लोगों को पानी में घबराहट होती थी, लेकिन मेरे लिए सब आसान रहा। सेट पर बेहतरीन डाइव टीम और सेफ्टी टीम थी। स्क्रीन पर यह सब बहुत अच्छा लग रहा है और हर एक सीन को लेकर मैं बहुत उत्साहित रहा।” ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई पर आधारित है। 

यह एक अहम लड़ाई थी, जिसमें भारतीय सैनिकों ने बहादुरी के साथ दुश्मनों को हराया और पंजाब-जम्मू सेक्टर को सुरक्षित किया। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ahan Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD