Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएं', राज्यसभा में जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई तीखी बहस

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Mallikarjun Kharge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 16:02 IST

राज्यसभा में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हुई। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर जेपी नड्डा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए सदन में कहा कि 'अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए।' इससे मल्लिकार्जुन खड़गे भड़क गए और उन्होंने सदन में जेपी नड्डा की बात का खंडन किया।

गुरुवार को राज्यसभा में हंगामा उस समय शुरू हुआ, जब मल्लिकार्जुन खड़गे बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने लोकसभा से जुड़ा हुआ मुद्दा राज्यसभा में उठाया। विपक्ष ने सरकार पर विपक्ष के नेता की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया। इस पर राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने आपत्ति जताई और कहा कि नियमों के अनुसार लोकसभा से मुद्दे को ऊपरी सदन में नहीं उठाया जा सकता है।

जेपी नड्डा ने कहा, "अगर ये मुद्दा उठाना चाहते हैं तो अपने सदस्यों से कहें कि वे लोकसभा में चर्चा करें। राज्यसभा में अच्छी चर्चा चल रही है और यह चलती रहनी चाहिए, ये मेरा अनुरोध है।" हालांकि, सदन में कांग्रेस सदस्यों का हंगामा जारी रहा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के बर्ताव की निंदा की और सदस्यों को संसदीय प्रोटोकॉल का पालन करने की सीख दी। 

उन्होंने कहा, "आज हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे। सभी सांसद आज प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं। कांग्रेस पीएम का संबोधन नहीं सुनना चाहती, लेकिन बाकी सभी सदस्य सुनना चाहते हैं। आपके नेता प्रतिपक्ष लोकसभा सदन के नियमों का पालन नहीं करते।"

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम सदन में हंगामा नहीं करना चाहते हैं। लेकिन चार दिन से लोकसभा भी नहीं चल रही है, क्योंकि वहां नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। हमारा कहना ये है कि दोनों सदनों को मिलने के बाद ही संसद बनती है। 

ये दोनों संसद के स्तम्भ हैं। सरकार अपनी गलतियां छिपाने के लिए दो स्तंभों में से एक हो पैरालाइज कर रही है।" इसके बाद जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब दिया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार हर तरीके से चर्चा करने के लिए तैयार है। लोकसभा में जो बातें हुई हैं, उन बातों का जवाब देने के लिए सदन में सत्तापक्ष के नेता बैठे रहे, लेकिन विपक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही को चलने नहीं दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति अभिभाषण पर राज्यसभा में चार दिन चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष ने यहां अपने समय से और 20 मिनट अधिक बोला। हम बिल्कुल हर चर्चा के लिए तैयार हैं।" इसी बीच, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "आप (मल्लिकार्जुन खड़गे) हमसे बहुत वरिष्ठ हैं। कांग्रेस में और भी कई नेता हमसे वरिष्ठ हैं, लेकिन एक अनुरोध है कि अपनी पार्टी को 'अबोध बालक का बंधक' मत बनाएं। आपको (खड़गे) पार्टी के अंदर भी इस बात को समझाना चाहिए कि लोकतांत्रिक तरीके से ही हमें काम करना है। 

यहां पर अपमान, अहंकार और अबोध होकर काम नहीं करना चाहिए।" बहस के दौरान जेपी नड्डा की बातों का मल्लिकार्जुन खड़गे ने खंडन किया। उन्होंने कहा, "मुझे जो पाठ पढ़ाया जा रहा है कि लोकसभा के विषय राज्यसभा में उठाना उचित नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि चार दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है।

राज्यसभा में लोकसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों पर ही चर्चा होती है। दोनों सदन मिलकर ही सरकार बनाते हैं।" उन्होंने कहा कि हमें यह ना सिखाएं कि हमारी पार्टी कैसी है, बल्कि आपकी (भाजपा) खुद ऐसी पार्टी है, जिसके बारे में कुछ बोला ही नहीं जा सकता है। सदन में काफी देर यह तीखी बहस चली और लगातार हंगामा होता रहा। बाद में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Mallikarjun Kharge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD