Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

डब्ल्यूपीएल 2026 फाइनल : पहली ट्रॉफी की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स, आमने-सामने होंगी जेमिमा-स्मृति

Sports News, Cricket, Womens Premier League, WPL, Womens Premier League 2026, WPL 2026, WPL 2026 Final, Royal Challengers Bangalore, RCB, Delhi Capitals, DC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 16:01 IST

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। यहां बीसीए स्टेडियम (कोटांबी) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। डीसी पहली बार डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी जीतने उतरेगी, जबकि आरसीबी अपने शानदार अभियान को खिताब के साथ खत्म करना चाहेगी।

शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना, और ऋचा घोष जैसे भारतीय सितारे मंच सजाएंगे, जबकि मारिजाने कैप और लॉरा वोल्वार्ड्ट जैसी विदेशी खिलाड़ी मुकाबले को और खास बनाएंगी। जब जेमिमा और स्मृति आमने-सामने होंगी, तब मैदान पर दोस्ती और प्रतिस्पर्धा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स का फाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा। 

कई मुकाबलों में 'करो या मरो' की स्थिति से गुजरते हुए डीसी ने फाइनल में जगह बनाई है। यह उनका चौथा प्रयास है, और टीम पर दबाव भी उतना ही ज्यादा रहा है। वहीं आरसीबी ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा दिखाया। आठ में से छह मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली आरसीबी आत्मविश्वास से भरी हुई है। एलिस पेरी की गैरमौजूदगी में ग्रेस हैरिस ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूती दी है।

दोनों टीमों की रणनीति भी अलग-अलग नजर आ रही है। आरसीबी पूनम वस्त्राकर को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उतार सकती है। अरुंधति रेड्डी की वापसी और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की संभावित एंट्री से टीम को अतिरिक्त विकल्प मिल सकते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपने सफल संयोजन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहती और पूरे सीजन में इस्तेमाल किए गए 13 खिलाड़ियों पर ही भरोसा जता सकती है।

मैच की शुरुआत में शेफाली वर्मा और लिजेल ली की जोड़ी बनाम आरसीबी की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल की टक्कर खास रहेगी। नई गेंद से बेल काफी खतरनाक साबित हुई हैं। पावरप्ले में शेफाली और ली की आक्रामक बल्लेबाजी दिल्ली की जीत की कुंजी रही है, खासकर बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय। आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना की भूमिका बेहद अहम होगी। 

उनकी निरंतरता टीम को तीसरा खिताब दिला सकती है। यह जीत भारतीय क्रिकेट में उनकी लीडरशिप को और मजबूत बना सकती है। वहीं ग्रेस हैरिस का स्ट्राइक रेट 181 रहा है, जो 50 से ज्यादा गेंद खेलने वाली बल्लेबाजों में सबसे बेहतर है। दिल्ली की नंदिनी शर्मा 16 विकेट के साथ डब्ल्यूपीएल 2026 में भारतीय गेंदबाजों में सबसे आगे हैं।

आंकड़े भी मुकाबले को और रोचक बनाते हैं। जिन मैचों में शेफाली और ली की 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई है, उनमें दिल्ली अजेय रही है। वहीं, आरसीबी की डेथ ओवर गेंदबाजी सबसे किफायती रही है, जिसका इकॉनमी रेट 8.27 है, जबकि दिल्ली 8.37 के साथ दूसरे स्थान पर है। वडोदरा की पिच पर घास की अच्छी परत है, जो स्पिनरों को मदद दे सकती है। 

ओस का असर इस बार कम रहने की उम्मीद है, लेकिन हालात तेजी से बदल सकते हैं। ऐसे में रणनीति और फैसले निर्णायक होंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी अपनी जीत की लय बरकरार रखेगी या दिल्ली कैपिटल्स इतिहास रचते हुए पहली बार डब्ल्यूपीएल खिताब जीतेगी?

 

Tags: Sports News , Cricket , Womens Premier League , WPL , Womens Premier League 2026 , WPL 2026 , WPL 2026 Final , Royal Challengers Bangalore , RCB , Delhi Capitals , DC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD