Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

सात साल बाद अभिनय की दुनिया में रिया चक्रवर्ती की वापसी, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rhea Chakraborty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 12:51 IST

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जल्द ही वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी खुशी और भावनाओं को जाहिर किया। इस वीडियो में रिया काफी भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि सेट पर जाने के लिए उन्हें 7 साल हो गए हैं, लेकिन उनके अंदर का जुनून आज भी वैसा ही है। 

रिया ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "सेट पर गए हुए मुझे 7 साल हो गए हैं, लेकिन मैं आज भी वही लड़की हूं, जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। मेरे अंदर का एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा वहीं रुककर इंतजार करता रहा और अब मैं फिर से यहां हूं—अपनी जिंदगी के चैप्टर 2 में।"

रिया ने आगे कहा, "सच ही कहा गया है कि जिंदगी वही होती है जो तब घटती है जब हम कुछ और योजनाएं बना रहे होते हैं।"रिया के फैंस उनकी इस वापसी से काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिया ने कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में अभिनेत्री ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। 

उन्होंने 2009 में एमटीवी के रियलिटी शो 'टीन दीवा' से की थी, जिसके बाद वह एक लोकप्रिय वीजे बनीं। उन्होंने 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से एक्टिंग की शुरुआत की और 2013 में 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में कदम रखा। अब वे नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से 7 साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं।

यह सीरीज सत्ता, खून के रिश्तों और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती एक हाई-वोल्टेज कॉर्पोरेट ड्रामा है। ऐसा पहली बार अनिल कपूर और विजय वर्मा स्क्रीन में साथ में नजर आएंगे। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित सीरीज में रिया के अलावा, अनिल, विजय, आकाश खुराना, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, अनंत नाग, कंवलजीत सिंह, ध्रुव सहगल, नंदिश संधू, टीना देसाई, और रायमा सेन समेत कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rhea Chakraborty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD