Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोदी ने गरीबों को उनका दिया, मान सरकार ने उनका चूल्हा ठंडा किया – अश्वनी शर्मा

मोदी के विकसित भारत से घबराई “आप” और कांग्रेस – अश्वनी शर्मा

Ashwani Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP Punjab, Dr Subhash Sharma, Parminder Singh Brar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 18:27 IST

भारतीय जनता पार्टी  पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कुराली में विकसित भारत–जी-राम-जी योजना के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, मजदूर और किसान को उसका हक दिलाया है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने गरीबों का चूल्हा ठंडा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की हर योजना का केंद्र बिंदु गरीबों की भलाई है, लेकिन पंजाब सरकार केवल झूठे दावे कर रही है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मनरेगा में जी-राम-जी प्रणाली लागू होने से भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट पड़ी है और मजदूरों की दिहाड़ी सीधे उनके खातों में जा रही है। मोदी सरकार ने मनरेगा में मूलभूत सुधार करते हुए काम के दिनों को 125 तक बढ़ाया है, सात दिनों के भीतर भुगतान की गारंटी दी है और यदि 7 दिनों में भुगतान नहीं किया जाता तो ब्याज़ समेत राशि अदा करने का प्रावधान है। 

इतना ही नहीं अगर 15 दिनों के भीतर मजदूरों को काम न मिले तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी कदम गरीबों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने वर्षों तक मनरेगा योजना को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा। 

हजारों मामलों में भ्रष्टाचार सामने आने के बावजूद न तो दोषियों से राशि वसूल की गई और न ही किसी को सजा मिली। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और मुफ्त अनाज योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। 

आज हर घर में शौचालय, गैस कनेक्शन और पीने योग्य पानी पहुंच रहा है, जो पहले केवल सपना था। उन्होंने आरोप लगाया कि मान सरकार ने गरीबों के लिए चल रही दाल-आटा योजना बंद कर लोगों के साथ धोखा किया है, जबकि आज भी प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार मुफ्त अनाज भेज रही है। 

पंजाब सरकार इसका श्रेय अपने सिर लेने की कोशिश कर रही है, जो गलत है। कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद, फिरौती, गोलीबारी और नशे की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आज पंजाब डर के साए में जी रहा है। 

जिस सरकार से शांति और सुरक्षा की उम्मीद थी, वह पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार असल में दिल्ली से चलाई जा रही है और मुख्यमंत्री केवल मोहरा बनकर रह गए हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो पंजाब को फिर से शांति, सौहार्द और विकास के रास्ते पर ले जा सकती है। मोदी सरकार का विकसित भारत का संकल्प हर गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए समर्पित है।

जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अध्यक्षता में हुई जनसभा में भाग लेने वाले पंजाब भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, प्रदेश सचिव भानू प्रताप, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह गोलड़ी, प्रदेश लीगल सेल के कन्वीनर एन.के. वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बीबी अमनजोत कौर रामूवालिया के अलावा खरड़ हलका संयोजक व इंचार्ज कमलदीप सैनी, रणजीत सिंह गिल, जिला महासचिव जग्गी औजला, मंडल 3 देहाती के अध्यक्ष कुश राणा, मंडल आज सरोवर के अध्यक्ष राकेश बंटी, सनी एन्क्लेव मंडल के अध्यक्ष राजिंदर शर्मा, मंडल कुराली के अध्यक्ष तरुण कौशल, माजरी मंडल के अध्यक्ष मोहित गौतम, न्यू चंडीगढ़ मंडल के अध्यक्ष पुनीत सिंगला और नवां गांव मंडल के अध्यक्ष भूपिंदर भुप्पी उपस्थित थे।

 

Tags: Ashwani Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab , Dr Subhash Sharma , Parminder Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD