Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

सनी देओल की आंखों पर बैठी थी मक्खी, फिर भी नहीं रोका शॉट : तिलोत्तमा शोम

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Tillotama Shome, Netflix, Ikka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 12:09 IST

नेटफ्लिक्स की आगामी ड्रामा फिल्म 'इक्का' जल्द ही स्ट्रीमिंग पर आने वाली है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद फिर से पर्दे पर साथ में नजर आएंगे। फिल्म में सनी और अक्षय के अलावा, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख समेत कई कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम में अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने फिल्म और सनी देओल के साथ काम करने का एक मजेदार किस्सा शेयर किया। 

उन्होंने बताया, "मेरे ज्यादातर सीन सनी देओल के साथ हैं। एक दिन शूटिंग के दौरान सनी देओल का क्लोज-अप खत्म हो गया था और मेरा क्लोज-अप चल रहा था। तभी दो मक्खियां सनी देओल की आंखों के आसपास मंडरा रही थीं। एक मक्खी चली गई, लेकिन दूसरी उनकी आंख की वॉटरलाइन पर बैठ गई। फिर भी सनी देओल ने शॉट कट नहीं किया। 

मैं जल्द ही डायलॉग खत्म करने की कोशिश कर रही थीं क्योंकि मक्खी रेंग रही थी और मैं परेशान हो रही थी।" शॉट खत्म होने के बाद मैंने उनसे पूछा, "सर, आपने कट क्यों नहीं कहा?" इसका जवाब देते हुए सनी ने कहा, "मैं अपना टेक खराब नहीं करना चाहता था।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि इतने सालों के बाद भी सनी देओल इतने उदार और प्रोफेशनल हैं। 

आमतौर पर असहज होने पर लोग कट कह देते हैं, लेकिन उन्होंने नहीं कहा। यह उनके लिए बहुत इमोशनल पल था। फिल्म 'इक्का' एक कोर्टरूम थ्रिलर है। कहानी एक ईमानदार और मशहूर वकील की है, जिसे मजबूरी में एक हत्या के आरोपी का केस लड़ना पड़ता है। यह आरोपी वही व्यक्ति है, जिसके करियर को उस वकील ने पहले बर्बाद कर दिया था। 

वकील को केस जीतने के लिए हर तरह के तरीके अपनाने पड़ते हैं- चाहे वे सही हों या गलत, क्योंकि हारने पर वह सब कुछ खो देगा। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Tillotama Shome , Netflix , Ikka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD