Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सीजीसी लांडरां द्वारा स्कूल लीडर्स के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 13:05 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी) लांडरां को अपने कैंपस में आयोजित एक विशेष स्कूल लीडर्स कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए 400 से अधिक प्रतिष्ठित अकडेनिशिएन और एजुकेटर्स को होस्ट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में जम्मू एवं कश्मीर, लेह, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और आंध्र प्रदेश से शिक्षा जगत के प्रमुख लीडर्स ने भाग लिया। 

यह कार्यक्रम नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस (नीसा) और द टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शोभा सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू; नीसा के प्रेसिडेंट डॉ. कुलभूषण शर्मा; कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह; डायरेक्टर–मार्केटिंग एवं एडमिशन सुखविंदर सिंह मान; तथा सीजीसी लांडरां के डायरेक्टर्स एवं डीन की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। 

आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सतनाम सिंह संधू ने सभी विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया और युवा मस्तिष्कों के विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में नीस द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यालय और शिक्षक राष्ट्र निर्माण में तथा विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुरूप भविष्य के लिए तैयार विद्यार्थियों को गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 

डॉ. कुलभूषण शर्मा ने संवाद और सहयोग के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करने हेतु सीजीसी लांडरां की सराहना की। उन्होंने कहा कि एजुकेटर्स और अकडेमिशिएन अगली पीढ़ी को संवारने की जिम्मेदारी निभाते हैं, जो भारत को प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाएगी। 

उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रिसर्च, इन्नोवेशन तथा इंडस्ट्री से जुड़े ट्रेनिंग और शिक्षण के प्रति सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अतिथि सम्मान तथा नेटवर्किंग लंच के साथ हुआ, जिसने प्रतिभागियों को प्रेरित, आपस में जुड़ा हुआ और भारतीय शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित किया। 

यह आयोजन समग्र शिक्षा प्रदान करने और विकसित भारत @2047 के एजेंडा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD