Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

विमेंस सिंगल्स में सबालेंका की हार, रायबाकिना ने जीता पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब

Sports News, Tennis, Australian Open, Australian Open 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 31 Jan 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 11:06 IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन में एलेना रायबाकिना ने आर्यना सबालेंका को हराकर विमेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। 26 वर्षीय कजाख खिलाड़ी ने चैंपियनशिप मैच में 6-4, 4-6, 6-4 से जीत हासिल की। यह मुकाबला 2 घंटे 18 मिनट तक चला। यह एलेना रायबाकिना का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब और दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था। 

इस जीत के साथ रायबाकिना ने 2023 के फाइनल में बेलारूसी खिलाड़ी से मिली हार का बदला लिया, जहां उन्होंने पहला सेट जीतने के बाद तीन सेट में हार का सामना किया था। पिछले सीजन में रायबाकिना किसी भी ग्रैंड स्लैम में चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थीं और डब्ल्यूटीए 1000 स्तर पर भी किसी फाइनल में जगह नहीं बना सकी थीं।

2022 में विंबलडन जीतने के बाद रायबाकिना अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में थीं। वह शनिवार तक तक मेलबर्न पार्क में एक भी सेट नहीं हारी थीं। रायबाकिना ने सेट 6-4 से अपने नाम किया, जिसके बाद सबालेंका ने दूसरे सेट को अपने नाम करते हुए मैच को तीसरे सेट के निर्णायक मुकाबले में पहुंचा दिया। 

'डब्ल्यूटीए' की रिपोर्ट के अनुसार, सबालेंका ने फाइनल सेट की शुरुआत अपनी सर्विस होल्ड करके की और फिर रायबाकिना की सर्विस पर एक और अहम ब्रेक लिया। इस बीच कजाख खिलाड़ी की सर्विस में ताकत कम होती दिख रही थी, और रायबाकिना की सिर्फ 54 प्रतिशत पहली सर्विस ही सही जगह पर गिरीं। उन्होंने ब्रेक हासिल करने के लिए दो बैकहैंड विनर्स लगाए और तीसरे सेट में 2-0 की बढ़त बना ली। 

इसके बाद अपनी सर्विस होल्ड की और चेंजओवर से पहले 3-0 की बढ़त बना ली। रायबाकिना ने सबालेंका की सर्विस तोड़कर मैच को फिर से अपने पक्ष में किया और 3-2 से पीछे होने के बाद स्कोर बराबर कर 3-3 कर दिया। इसके बाद अपने सर्विस गेम में ब्रेक प्वाइंट का सामना करने के बावजूद उन्होंने संयम दिखाया और गेम जीत लिया।

इसके बाद सबालेंका का फोरहैंड नेट में चला गया, जिसके साथ 2025 डब्ल्यूटीए फाइनल्स (रियाद) की चैंपियन रायबाकिना ने मैच का अपना तीसरा ब्रेक हासिल किया। सर्विस होल्ड कर 5-3 की बढ़त बनाने के बाद रायबाकिना खिताब से सिर्फ एक गेम दूर थीं। आखिरी गेम में उन्होंने ऐस लगाकर मुकाबला अपने नाम किया और अपनी दूसरी ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी के साथ पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया।

 

Tags: Sports News , Tennis , Australian Open , Australian Open 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD