Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एमपीएलएडी फंड से कुरड़ी गांव में बनेगा खेल परिसर

सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया गांव का दौरा, पंचायत ने जताया आभार

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, SAS Nagar, Mohali, SAS Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Satnam Singh Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 31 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 17:19 IST

पहली बार मोहाली में एमपी फंड से युवाओं के लिए खेल परिसर बनने जा रहा है। ये खेल परिसर मोहाली के गांव कुरड़ी में बनेगा। इसके लिए सांसद सतनाम सिंह संधू ने मोहाली तहसील और जिले के गांव कुरड़ी का दौरा किया। यह दौरा गांव में एमपीएलएडी निधि से प्रस्तावित खेल परिसर के निर्माण को लेकर किया गया। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट के प्रयासों के बाद गांव कुरड़ी में खेल परिसर बनाने की कबायत शुरू की गई है। इस दौरे के दौरान सांसद के साथ गांव के निवासी एवं डॉ. बलबीर सिंह ढोल भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत द्वारा सांसद का स्वागत किया गया।

गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशाखोरी समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है और खेलों के माध्यम से युवाओं को इस बुराई से दूर रखा जा सकता है। 

खेल परिसर बनने से गांव के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सरपंच श्री नागर सिंह, पूर्व सरपंच श्री छाजा सिंह, हरदेव शर्मा, एस. जिमी ढोल, जगरूप सिंह, मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, राम सिंह, केसर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल ही एकमात्र सहारा : वशिष्ट

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने कहा कि आज के समय में पंजाब की स्थिति ये बन चुकी है युवा नशों के दलदल में डूब रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल ही एक मात्र सहारा है। इसलिए युवाओं को ग्राउंड में लाना बहुत जरूरी है। 

लेकिन दूरभाग्य की बात तो ये है कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलने के लिए उचित स्थान ही प्रदान नहीं करवा पा रही है। पंजाब में बनने वाली स्पोर्ट्स नर्सरियां भी केवल कागजों में ही सीमित होकर रह गई है। जो थोड़ी बहुत स्पोर्ट्स नर्सरियां बनाई भी गई हैं, या तो उनमें ट्रेनिंग देने के लिए कोच नहीं है या फिर प्रॉपर इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। ऐसे में युवा खेलों की तरफ कैसे जागरूक होगा।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , SAS Nagar , Mohali , SAS Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Satnam Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD